- Hindi News »
- India »
- Speaking On Kolkata Brutality Case Proved Costly For Tmc Leader Sukhendu Shekhar Ray Gets Police Notice
कोलकाता दरिंदगी मामले पर बोलना TMC नेता को पड़ा भारी, सुखेंदु शेखर रे को मिला पुलिस का नोटिस
- Written By: शानू शर्मा
TMC नेता सुखेंदु शेखर रे को कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर मामले पर बोलना भारी पड़ गया। अब गलत सूचना फैलाने के आरोप में पुलिस ने नोटिस भेजा है। पुलिस की ओर से आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया गया है।

सुखेंदु शेखर रे (सौ.सोशल मीडिया)
कोलकाता: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर संग दरिंदगी मामले पर आवाज उठाना TMC नेता को भाड़ी पड़ गया। ममता सरकार ने अपने ही नेता को फेक न्यूज फैलाने के आरोप में नोटिस भेजा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने आरजी कर अस्पताल में हुए घटना को पर जांच करने की मांग की थी। जिसे पुलिस द्वारा गलत सूचना बताया गया है। पुलिस की ओर से आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया गया है।
ट्रेनी डॉक्टर मामले को लेकर सुखेंदु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा, “CBI को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए। पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है, ताकि पता चल सके कि आत्महत्या की कहानी किसने और क्यों फैलाई? हॉल की दीवार क्यों गिराई गई? रॉय को इतना शक्तिशाली बनाने के लिए किसने संरक्षण दिया? 3 दिन बाद खोजी कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया गया? ऐसे सैकड़ों सवाल हैं, उन्हें बोलने दीजिए।”
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने इस मामले में कहा कि खोजी कुत्तों के बारे में दी गई जानकारी पुरी तरह से गलत है। पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ” खोजी कुत्ते को तीन दिन बाद भेजने की सूचना पूरी तरह से गलत है। खोजी कुत्ते को दो बार 9 तारीख को और फिर 12 तारीख को भेजा गया था। अब सुखेंदु शेखर रे को बीएनएस की धारा 35(1) के तहत नोटिस भेजा गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
भतीजे के कारण बंगाल में हारीं ममता, TMC नेताओं के निशाने पर क्यों हैं अभिषेक बनर्जी? पार्टी में बढ़ी कलह
CBI must act fairly . Custodial interrogation of Ex Principal and Police Commissioner is a must to know who and why floated suicide story.Why wall of hall demolished, who patronised Roy to be so powerful, Why sniffer dog used after 3 days.100s of such questions. Make them speak — Sukhendu Sekhar Ray (@Sukhendusekhar) August 17, 2024
यह भी पढ़ें- UP के बुलंदशहर में बस और पिकअप में टक्कर, 10 लोगों की मौत, 37 घायल
अस्पताल के पास धारा 163 लागू
कोलकाता पुलिस ने सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास आज रविवार 18 अगस्त से 24 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू की है। जिसके मुताबिक पांच से अधिक लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने और सभा करने पर प्रतिबंध होगा। आदेश में कहा गया है कि कोलकाता पुलिस ने अस्पताल के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)की धारा-163(2) लागू कर दी है। अस्पताल के आसपास के क्षेत्र से लेकर श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS), 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
Speaking on kolkata brutality case proved costly for tmc leader sukhendu shekhar ray gets police notice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













