Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी प्रदान करने के दिए निर्देश, भारत समेत विदेशों में भी मिलेगी सुरक्षा, खर्च खुद देना होगा

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 28, 2023 | 11:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार के सदस्यों को हाई लेवल वाली Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रदान करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने भारत के अलावा विदेशों में भी Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इसका पूरा खर्च अंबानी परिवार ही उठाएगा।

बता दें कि अब तक इस सुरक्षा का खर्चा केंद्रीय गृह मंत्रालय उठाता था, लेकिन अब अंबानी परिवार को यह खर्च उठाना होगा। Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी पर 40 से 45 लाख रुपए महीना खर्च होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Security Update: महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को मिली ‘Z+’ सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

पांच मिनट की एक अरब डॉलर वाली सवारी, मुकेश अंबानी और लैरी फिंक ने कैसे रखी ‘जियो ब्लैक रॉक’ की नींव

Wealth Tsunami: एलन मस्क की दौलत में रिकॉर्ड उछाल, लेकिन दुनिया के टॉप-10 रईसों को लगा झटका

रिलायंस ने बरसाया सोना! 5 दिन में निवेशकों की जेब में आए ₹45,000 करोड़; फिर चला मुकेश अंबानी का जादू

Supreme Court directs to provide highest level Z+ security cover to businessman Mukesh Ambani and his family members throughout India & abroad. Entire cost of providing highest level Z+ security cover within territory of India or abroad shall be borne by them, court said. pic.twitter.com/qABwon3eIU — ANI (@ANI) February 28, 2023

Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी पाने वाला ये पहला उद्योगपति परिवार बन गया है। इससे पहले किसी भी उद्द्योगपति को यह सिक्योरिटी प्रदान नहीं की गई थी। मुकेश अंबानी और उनके परिवार को 2013 में Z कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी। इसे अब Z+ कर दिया गया है।

अंबानी को 2013 में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से धमकी मिली थी। जिसके बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने उन्हें Z और उनकी पत्नी नीता अंबानी को Y+ सिक्योरिटी प्रदान की थी।

उल्लेखनीय है 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक वाली एक कार भी बरामद हुई थी। वहीं इसमें एक नोट भी मिला था जिसमें मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं उनके निवास एंटीलिया के पास पाए गए एक अन्य SUV के अंदर कुछ नंबर प्लेट्स भी मिली थी और ये नंबर प्लेट्स अंबानी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों की नंबर प्लेट से भी मिलती जुलती पाई गई थी।

Supreme court orders to provide z security to ambani family security will be provided in india as well as abroad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2023 | 10:46 PM

Topics:  

  • Mukesh Ambani
  • Z+ Security

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.