ये Yeah, Yeah क्या होता है? कोर्ट हैं कॉफी शॉप नहीं, SC के CJI चंद्रचूड़ ने वकील को लगाई कड़ी फटकार
आज सोमवार को एक मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वकील को 'Yeah' का शब्द इस्तेमाल करने के लिए जमकर फटकार लगाई। दरअसल सीजीआई को वकील का बार-बार या-या बोलना पसंद नहीं आया।
- Written By: दीपिका पाल
सीजीआई चंद्रचूड़ ने लगाई फटकार (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली। न्यायालयों में जज और वकीलों के बीच वार्तालाप तो होती रहती है लेकिन एक ऐसा वाकया सुप्रीम कोर्ट से आज सोमवार को सामने आया है जहां पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वकील को बस एक शब्द बोलने पर कड़ी फटकार लगा दी। इसके बाद वकील ने अपनी गलती स्वीकारी और अगली बार दोहराने की बात कही।
क्या है पूरा मामला
आज सोमवार को एक मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वकील को ‘Yeah’ का शब्द इस्तेमाल करने के लिए जमकर फटकार लगाई। दरअसल सीजीआई को वकील का बार-बार या-या बोलना पसंद नहीं आया। कोर्ट रूम में वकील ने 2018 की एक याचिका का जिक्र किया था, जिसमें पूर्व CJI रंजन गोगोई को प्रतिवादी बनाया गया था। इस पर सुनवाई कर रहे CJI चंद्रचूड़ ने पूछा, “क्या यह अनुच्छेद 32 (मौलिक अधिकारों के उल्लंघन सें संबंधित) की याचिका है? आप एक न्यायाधीश को प्रतिवादी बनाकर जनहित याचिका कैसे दायर कर सकते हैं।”जवाब में वकील ने कहा, “Yeah, Yeah, CJI रंजन गोगोई।” इस पर CJI ने उन्हें बीच में टोकते हुए बोलने से रोक दिया और जमकर फटकार लगा दी।
CJI चंद्रचूड़ ने कह दी ये बात
यहां पर कोर्ट रूम में CJI चंद्रचूड़ ने वकील को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि, “यह कोर्ट रूम है, कोई कॉफी शॉप नहीं। ये Yeah, Yeah क्या होता है? मुझे इससे एलर्जी है। आपको इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है।” वहीं पर आगे कहा कि, “जस्टिस गोगोई इस कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश थे। आप उनके खिलाफ इस तरह की याचिका दायर नहीं कर सकते और आंतरिक जांच की मांग नहीं कर सकते। ऐसे में आपको उनका नाम हटाना होगा।” इस फटकार पर वकील ने माफी मांगते हुए दोबारा इस प्रकार की गलती नहीं करने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
Mannat Renovation Case:’मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को दी बड़ी राहत
Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
तमिलनाडु में गोहत्या से हटा प्रतिबंध, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक; जानें क्या है मामला
ये भी पढ़ें- 30 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन लातूर में आई थी तबाही, गई थी हजारों लोगों की जान
बता दें कि, पूर्व CJI गोगोई ने श्रम कानून के तहत दायर एक याचिका को बिना किसी आधार को खारिज कर दिया था। लेकिन एक बेंच पर याचिका सही पाई गई थी जिसे लेकर वकील ने उन्हें प्रतिवादी बना दिया था। इस मामले पर आज सुनवाई हो रही थी। इस तरह के कई मामले कोर्ट रूम में होते रहते है।
