Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल के मंत्री उदयन गुहा के काफिले पर केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के समर्थकों ने किया हमला

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Apr 01, 2024 | 01:02 AM

PTI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा (Udayan Guha) के काफिले पर कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार इलाके में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक (Union Minister Nisith Pramanik) के समर्थकों ने हमला किया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गुहा जिला अध्यक्ष से मुलाकात के बाद दिनहाटा से कूच बिहार जा रहे थे।

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री उदयन गुहा ने कहा, “उनका टारगेट उदयन गुहा हैं क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे उदयन गुहा को बैठा देते हैं तो उनके लिए आसानी हो जाएगी। दिनहाटा में आज ऐसी ही घटना हुई, उनके (निसिथ प्रमाणिक) ईशारे पर हमला हुआ। हमने साफ देखा कि उन्होंने इशारा किया उसके बाद उनके गुंडे लाठी लेकर आ गए और आक्रमण शुरु कर दिया। हाथ जोड़कर वे वोट मांग रहे थे उसी दौरान उन्होंने ईशारा किया और तभी मेरी गाड़ी पर हमला हुआ।”

WB Minister Udayan Guha says, "Their target is Udayan Guha because they know that if they make me sit then it will be easy for them. A similar incident happened today in Dinhata, the attack was carried out on his (Nisith Pramanik) signals. We clearly saw that after he signalled,… pic.twitter.com/VrbsjhH7Fw — ANI (@ANI) March 31, 2024

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: कूचबिहार दक्षिण की गद्दी पर किसका होगा राज? हर बार चेहरा बदलने वाली जनता का इस बार क्या है मिजाज

प्रमाणिक और गुहा के समर्थकों के बीच यह पहली झड़प नहीं है। पिछले हफ्ते राज्य के कूच बिहार जिले में भी ऐसी ही घटना हुई थी। प्रमाणिक द्वारा संबोधित एक सार्वजनिक बैठक और राज्य मंत्री गुहा के नेतृत्व में एक रैली के बाद रात लगभग 8:30 बजे दिनहाटा बाजार क्षेत्र में झड़प हुईं थी।

प्रमाणिक ने दावा किया था कि जब उनका काफिला इलाके से निकल रहा था, तो टीएमसी की रैली स्थल से पत्थर फेंके गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गुहा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का नेतृत्व किया और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। हालांकि, गुहा ने इन आरोपों को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि भाजपा समर्थकों ने टीएमसी के रैली स्थल पर पथराव किया।

Supporters of union minister nisith pramanik attacked the convoy of bengal minister udayan guha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2024 | 11:18 PM

Topics:  

  • Cooch behar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.