- Hindi News »
- India »
- Sunita Kejriwal Expressed Grief Said It Is Unfortunate That The Tricolor Could Not Be Hoisted At The Cms Residence
सुनीता केजरीवाल ने जताया दुख, बोलीं- अफसोस कि CM आवास पर नहीं फहराया जा सका तिरंगा
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि उनके पति के जेल में होने के कारण मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रध्वज नहीं फहराया जा सका।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि उनके पति के जेल में होने के कारण मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रध्वज नहीं फहराया जा सका। इस बाबत सुनीता केजरीवाल ने कहा कि “तानाशाही” किसी निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में तो डाल सकती है, लेकिन वह उसके दिल में ‘‘देशभक्ति” को नहीं रोक सकती।
आज सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, ” आज मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बहुत अफसोस रहा। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी…।”
आज CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बहुत अफ़सोस रहा। यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी… https://t.co/h9TMWuy7qZ — Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) August 15, 2024
यह पढ़ें- वन नेशन वन इलेक्शन पर लाल किले से क्या बोले PM मोदी, जानें कैसे होगा यह लागू
सम्बंधित ख़बरें
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
इतना ही नही आज आम आदमी पार्टी (आप) की नेता एवं मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने भी सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, “आज स्वतंत्रता दिवस है, जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आजादी मिली थी। सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने लाठियां खायीं, जेल गये और अपनी जान की कुर्बानी दी – हमें यह आजादी दिलवाने के लिए।”
आज स्वतंत्रता दिवस है, जब 1947 में भारत को अंग्रेजों की तानाशाही से आज़ादी मिली। सैंकड़ों स्वतंत्रता सैनानियों ने लाठियाँ खायीं, जेल गये और अपनी जान की क़ुर्बानी दी – हमें यह आज़ादी दिलवाने के लिए। उनके सपनों में भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन, आज़ाद भारत में, एक चुने हुए… pic.twitter.com/mXwV40eJvp — Atishi (@AtishiAAP) August 15, 2024
उन्होंने इस बाबत कहा कि, “उनके सपनों में भी ऐसा विचार नहीं आया होगा कि एक दिन, आजाद भारत में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे मुकद्दमे में फंसा कर महीनों तक जेल में रखा जाएगा।आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह प्रण लेते हैं कि आखिरी सांस तक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे।”
यह पढ़ें- युवाओं को PM मोदी की सौगात, अगले 5 साल में और बढ़ेगीं 75,000 मेडिकल सीट
जानकारी दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें बीते 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। उन्हें जून में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जेल से गिरफ्तार किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री को निदेशालय द्वारा दर्ज आबकारी नीति मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है। CBI मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है।
Sunita kejriwal expressed grief said it is unfortunate that the tricolor could not be hoisted at the cms residence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














