-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- 75000 More Medical Seats Will Be Created In The Next Five Years Pm Modi
युवाओं को PM मोदी की सौगात, अगले 5 साल में और बढ़ेगीं 75,000 मेडिकल सीट
- Written By: राहुल गोस्वामी
PM मोदी ने आज कहा अगले पांच वर्षों में 75,000 और मेडिकल सीट सृजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करना चाहती है जिससे युवाओं को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े।

डिज़ाइन फोटो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अगले पांच वर्षों में 75,000 और मेडिकल सीट सृजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवा पढ़ने के लिए ऐसे ऐसे देशों में जाते हैं जिसे सुन कर उन्हें हैरानी होती है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज भी बच्चे, जिनमें ज्यादातर मध्यम वर्ग के हैं, चिकित्सा शिक्षा के लिए विदेश जा रहे हैं।
आज उन्होंने कहा कि वे विदेशों में मेडिकल शिक्षा पर लाखों करोड़ रुपये खर्च करते हैं। PM मोदी ने कहा, ‘‘हमने पिछले 10 साल में मेडिकल सीटों को करीब करीब एक लाख कर दिया। हर साल लगभग 25 हजार युवा मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। वे ऐसे-ऐसे देशों में जाते हैं कि मैं सुनकर हैरान रह जाता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
इसके साथ ही उन्होंने आज कहा, “इसलिए हमने फैसला किया है कि अगले पांच वर्षों में मेडिकल क्षेत्र में 75,000 नई सीट सृजित की जाएंगी।” प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि विकसित भारत के साथ ही हमें स्वस्थ भारत बनाना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि, “हमने पिछले 10 साल में मेडिकल सीटों की संख्या को करीब करीब एक लाख कर दिया। हर साल 25 हजार युवा मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। वे ऐसे-ऐसे देशों में जाते हैं कि मैं सुनकर हैरान रह जाता हूं।हमने तय किया है कि अगले पांच साल में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने विकसित भारत की पहली पीढ़ी को ध्यान में रखकर पोषण अभियान शुरू किया है।”
यह पढ़ें-वन नेशन वन इलेक्शन पर लाल किले से क्या बोले PM मोदी, जानें कैसे होगा यह लागू
प्रधानमंत्री मोदी ने आज यह भी कहा कि उनकी सरकार देश में ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करना चाहती है जिससे युवाओं को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े। PM मोदी ने कहा, ‘‘हम भारत में ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करना चाहते हैं कि युवाओं को पढ़ने के लिए विदेश जाने की जरूरत ही न पड़े। वास्तव में हम चाहेंगे कि अधिक संख्या में विदेशी छात्र यहां आएं और पढ़ाई करें।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा पर जोर दिया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
75000 more medical seats will be created in the next five years pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














