सुकांत मजूमदार का ऐलान, कल BJP करेगी ममता सरकार के खिलाफ चक्का जाम
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में BJP लगातार ममता सरकार का विरोध कर रही है। इस मामले में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंन सरकार के विरोध में कल ममता बनर्जी के आवास तक कैंडल के साथ मार्च चक्का जाम करने की बात कही है।
- Written By: शानू शर्मा
सुकांत मजूमदार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटी दरिंदगी के मामले में आक्रोश की हवा बढ़ती ही जा रही है। इस मामले में ममता सरकार के खिलाफ बगावती सुर उठ रहे हैं। महिला सुरक्षा में राज्य सरकार के फेलियर का नारा लगाते हुए BJP लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तिफे की मांग कर रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला शाखा द्वारा कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
राज्य के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने BJP के इस आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। फेल व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आगे प्रदर्शन करेगी।
पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष
सुकांत मजूमदार ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा महिला शाखा द्वारा दक्षिण कोलकाता के कालीघाट से ममता बनर्जी के आवास तक कैंडल के साथ मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जूनियर डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का भी समर्थन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी वैचारिक जंग, बावनकुले और केदार ने किया जीत का दावा
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
Gite Brothers की अफवाहों से महायुति में मची खलबली, सोशल मीडिया पर मतपत्र वायरल होने से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- बंगाल गर्वनर सी वी आनंद बोस ने किया आरजी कर अस्पताल का दौरा, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मिले
उन्होने कहा, ‘हम महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में ममता बनर्जी के आवास तक मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे।’ इस मामले के विरोध में पहले से ही फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले में जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपी है।
जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश
बता दें कि सरकारी आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था। जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उच्च न्यायालय ने राज्य में आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की भी अपील की और कहा कि उनके ऊपर (चिकित्सकों पर) ‘पवित्र दायित्व’ है। हालांकि गुस्साए छात्रों का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
