Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत, पंजाब-हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी, जानें कैसा है आज का मौसम

राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। IMD के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बारिश और आंधी आने के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 29, 2025 | 11:22 AM

दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बारिश और आंधी आने के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। IMD ने यह भी कहा कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के हिसाब से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

पारा 44 डिग्री के पार

ओडिशा के झारसुगुड़ा और बौध, महाराष्ट्र के परभणी, उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर और गाजीपुर, बिहार के गया, औरंगाबाद और देहरी में पारा 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। राजस्थान के 16 शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अरुणाचल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जबकी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 10 राज्यों में ओले गिरने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बता दें कि राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात में अगले 4 दिन तक हीट वेव और गर्मी का असर कम नहीं के संकेत है।

देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मोबाइल टावर गिरा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार दोपहर के बाद कई शहरों में मौसम बदल गया। चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ में करीब 50 किमी स्पीड से आंधी चली। इससे कई जगह नुकसान हुआ। कई जगह टीनशेड उड़ गए, पेड़ गिरे। जालोर में बारिश के साथ ओले गिरे। सवाई माधोपुर में बूंदाबांदी हुई। बूंदी में अंधड़ से मोबाइल टावर गिर गया।

उत्तराखंड में तेज धूप

उत्तराखंड में 2 दिन पहले कई पर्वतीय जिलों में मौसम बदला नजर आया था लेकिन मैदानी क्षेत्रों में हालत जस के तस बने रहे। आलम यह है कि दोपहर तेज धूप से लोग परेशान है। दिन के समय बाजारों में मौजूद सन्नाटा भीषण गर्मी के आने के संकेत दे रहा हैं। सोमवार को भी राज्य के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क ही रहने वाला है। राज्य के मैदानी क्षेत्र में सतही हवाएं चलने के आसार हैं, जैसे विगत 2 दिनों से चल रहा है।

बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने से सोमवार को 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फतेहपुर में किसान और अयोध्या में एक बच्ची की मौत हुई है। वहीं, पटना और हाजीपुर में 2 लोगों की मौत की खबर है। देश के 21 राज्यों में मौसम विभाग ने आज तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ में हीटवेव की चेतावनी

वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी है। बता दें, राजस्थान में दूसरे दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इधर, दिल्ली में भी तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन पंजाब में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

Stay away from heat in delhi heatwave warning in punjab haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 07:34 AM

Topics:  

  • Delhi Weather News
  • Heat Wave
  • IMD
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.