पुल बनाएं दीवारें नहीं…श्रीलंकाई पीएम ने की दूरियां मिटाने की बात, तो जख्म कुरेदने लगे स्टालिन
Harini Amarasuriya News: श्रीलंका की प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान, तामिलनाड़ू सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी से कच्चाथीवू द्वीप और मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे को गंभीरता से उठाने की मांग की।
- Written By: अक्षय साहू
एम. के. स्टालिन, हरिनी अमरसूर्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Harini Amarasuriya India Visit: श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या इस समय 16 से 18 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज का दौरा किया। जहां उन्होंने छात्रों से बात करते हुए दीवार की जगह पुल बनाने की वकालत की।
इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एकवि पत्र लिखकर श्रीलंका के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान दो महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की अपील की है। स्टालिन ने अपने पत्र में लिखा कि, कच्चाथीवू द्वीप ऐतिहासिक रूप से भारत का हिस्सा रहा है, लेकिन 1974 में इसे राज्य सरकार की अनुमति और उचित प्रक्रिया के बिना श्रीलंका को सौंप दिया गया।
श्रीलंका की कैद में 1,400 से अधिक मछुआरें
स्टालिन ने बताया कि 2021 से अब तक श्रीलंकाई नौसेना ने 1,482 भारतीय मछुआरों को पकड़ा और 198 नावें जब्त की हैं, जिससे मछुआरों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय को 11 बार और विदेश मंत्रालय को 72 बार इस मुद्दे पर पत्र लिख चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा
Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: स्वागत भाषण में MD निमिश माहेश्वरी ने बताया आयोजन का विजन
उन्होंने कहा कि कच्चातीवु द्वीप पहले भारत का हिस्सा था, और वहाँ के समुद्री क्षेत्र में तमिल मछुआरे परंपरागत रूप से मछली पकड़ते थे। लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाते और उन्हें “अवैध घुसपैठ” के आरोप झेलने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने मांग की कि भारत सरकार इस यात्रा के दौरान इन मुद्दों को श्रीलंका की प्रधानमंत्री के सामने गंभीरता से रखे।
छात्रों से राजनीति में आने का आह्वान
हरिनी ने अपने भारत दौरे को भारत और श्रीलंका के रिश्तों को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा, कॉलेज लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। हरिनी कहा, नए छात्रों को देखकर मन में नई उम्मीदें जागती हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान की सड़को पर दौड़े पाकिस्तानी टैंक…तालिबान ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब होगा महासंग्राम
अपने संबोधन में हरिनी ने छात्रों से राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की राजनीति को बेहतर बनाने के लिए भ्रष्टाचार और पक्षपात को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राजनीति से दूर न भागें, क्योंकि यही समाज और दुनिया को बदलने का सबसे प्रभावी रास्ता है।
