केरल में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- Written By: आसिफ सईद
Updated On:
Nov 30, 2021 | 01:35 PM
Representative Image
त्रिशूर (केरल): केरल (Kerala) के त्रिशुर जिले के इरिंजालकुडा में मंगलवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने (Spurious Liquor) से दो लोगों की मौत (Death) हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों ही दोस्त थे और उन्होंने मंगलवार रात को शराब पी थी, जो कथित तौर पर जहरीली थी।
पुलिस ने उनके अन्य दोस्तों के हवाले से बताया कि शराब पीने के तुरंत बाद ही दोनों को बेचैनी होने लगी और फिर उनके मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों बेहोश हो गए और उन्हें तुंरत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ बीजू की मौत सोमवार रात हुई और निशांत ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। हमने जांच के लिए मौके से शराब के कुछ नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।” पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
नवभारत संपादकीय: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अंततः सतीशन ही केरल के मुख्यमंत्री
केरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
Spurious liquor two people died due to drinking spurious liquor in kerala police launch investigations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 30, 2021 | 01:35 PM
