कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये है वजह

गौरव वल्लभ ने X पर लिखा, कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा।
Gaurav Vallabh resigned from Congress party
पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ
Updated on

नई दिल्ली: कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता माने जाने वाले गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दी है।

मैं नहीं लगा सकता सनातन विरोधी नारा

गौरव वल्लभ ने X पर लिखा, कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।

Navbharat Live
navbharatlive.com