Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi @ 75: 17 दिन तक देशभर में मनाया जाएगा सेवा महापर्व, Modi के जन्मदिन पर होगा विशेष अनुष्ठान

17 सितंबर को पूरे देश में PM Narendra Modi का जन्मदिन मनाया जाने वाला है। जिसके लिए उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा 1008 मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करवायी जाने वाली है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 16, 2025 | 01:16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Narendra Modi Birthday Special: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाने वाला है। इसी अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा और महापर्व मनाया जाने वाला है।

इस पूरे पखवाड़े को भाजपा संगठन और राज्य सरकार की ओर से इस अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया है। इस दौरान प्रदेश के नर-नारायण सेवा की भावना से भरपूर रहने वाला है। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार और भाजपा का प्रदेश संगठन इस कार्यक्रम में सहभाग निभाएगा।

कब होगी कार्यक्रम की शुरुआत

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसी दिन प्रदेशभर के 1008 मंदिरों में पूजा–अर्चना, वेद मंत्रों का पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इन धार्मिक आयोजनों के साथ सरकार ने समाज सेवा और जनकल्याण की कई योजनाओं को भी जोड़ा है।

पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान के दौरान राज्य सरकार आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्य करेगी। साथ ही स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग वितरण, बहुउद्देशीय शिविर और प्रदर्शनी जैसी पहलें की जाएंगी। अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे जाएंगे, “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा मिलेगा और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़ी पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा।

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष रूप से स्वदेशी व खादी अपनाने का संकल्प अभियान चलाया जाएगा। युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए खेल प्रतियोगिताएं, “मोटापा भारत छोड़ो” अभियान से जुड़ी गतिविधियां तथा स्कूल-कॉलेजों में विकसित भारत के संकल्प विषय पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

भाजपा संगठन ने भी इस सेवा पखवाड़े को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी की है। मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठियां, जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी और अन्य सामाजिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। इन आयोजनों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

क्या बोले प्रदेश मीडिया प्रभारी

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सेवा पखवाड़े की रूपरेखा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार तय कर दी गई है। इसके लिए राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश और विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और जरूरतमंदों की समस्याओं को दूर करने का व्यापक अभियान है।

आपदा राहत कार्यों पर विशेष ध्यान

मानसून के दौरान राज्य में लगातार आपदाओं की स्थिति को देखते हुए, इस पखवाड़े में आपदा राहत कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। चौहान ने आगे बताया कि प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है और इसे जल्द ही जिला बैठकों में साझा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार से शुरू होगा ये अभियान, लाडली बहनों को मिलेगा ₹5 लाख का लाभ

इस तरह, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक चलने वाला यह सेवा पखवाड़ा प्रदेश में भक्ति, सेवा और जनकल्याण की धारा बहाएगा और समाज के हर वर्ग तक पहुँचने का प्रयास करेगा।

Special prayers and worship in 1008 temples on pm modis birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 01:16 PM

Topics:  

  • hindi news
  • Narendra Modi
  • PM Narendra Modi Birthday

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी के साथ आज डिनर करेगी भारतीय महिला टीम, मुंबई से दिल्ली रवाना हुईं सभी खिलाड़ी

2

Bihar Election Survey: सबसे विश्वसनीय सर्वे आया सामने, बिहार में पलट गई बाजी, जानिए किसे दिया बहुमत?

3

Bhandara के टाकली गांव में काकड आरती की भक्ति लहर, गूंजे हरिनाम के स्वर

4

उच्च शिक्षा के अवसरों पर भंडारा में मार्गदर्शन कार्यशाला, 500 से अधिक विद्यार्थी सहभागी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.