Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल में किसी को आनंद नहीं आता

Sonam Wangchuk News: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आगमो ने कहा कि विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल में किसी को आनंद नहीं आता। व्यक्ति ऐसा अपनी चिंता व्यक्त करता है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 10, 2026 | 10:37 PM

डॉ गीतांजलि ( सोर्स- सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Sonam Wangchuk Wife Statement: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आगमो से जब पूछा गया कि यदि वांगचुक को रिहा कर दिया जाता है तो क्या वह दोबारा प्रदर्शन करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल शौक से नहीं करता। उन्होंने बताया कि ऐसे कदम तभी उठाए जाते हैं जब अपनी बात सरकार और समाज तक पहुंचाने का कोई दूसरा प्रभावी रास्ता नहीं बचता।

संवाद से जल्द हल हो सकता है मुद्दा- गीतांजलि

गीतांजलि के मुताबिक इस मुद्दे का जल्द समाधान होना जरूरी है। उनका मानना है कि अगर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संवाद के जरिए रास्ता निकाला जाए तो समस्या जल्दी सुलझ सकती है।

Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s wife, Gitanjali, says, ”I was asked a question that if Sonam is released, will he protest again. In response, I said that no one enjoys protesting or sitting on a hunger strike. A person does it with the intention of presenting their point of… pic.twitter.com/PBDFNVtiN2 — IANS (@ians_india) March 10, 2026

सम्बंधित ख़बरें

CJI Suryakant On Cyber Fraud: साइबर ठगों को बताया ‘परजीवी’, कहा- समाज के हित में इनका जेल में रहना जरूरी

दल-बदल करवा कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है बीजेपी और शिवसेना, सुप्रीम कोर्ट की देरी पर भड़की अंजलि दमानिया

SC ST Creamy Layer और इनकम टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, जानें टैक्स छूट की मांग पर अदालत ने क्या कहा?

TMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद

उन्होंने आगे कहा कि इससे ‘लद्दाख’ पूरे देश के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी बन सकता है। इससे पहले डॉ. गीतांजलि आंगमो ने द हिंदू को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति की कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी और नेताओं के आग्रह पर ही उन्होंने समिति में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

सोनम वांगचुक की याचिका पर सुनवाई टली

‘लॉ ट्रेंड’ के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पहले सोनम वांगचुक के भाषणों के वीडियो देखे जाएंगे और फिर उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)के तहत की गई हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला किया जाएगा। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने मामले की अंतिम सुनवाई 17 मार्च को तय करते हुए कहा कि उस दिन बहस पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘अब खुल गया दरवाजा…’ बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना

बीते साल हुई थी गिरफ्तारी

लेह में सितंबर को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत संरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हालात हिंसक हो गए थे। जिसके बाद 26 सितंबर को सोनम वांगचुक को एनएसए के तहत हिरासत में ले लिया गया था।

Sonam wangchuk wife geetanjali big statement says no one enjoys protest or hunger strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 10:37 PM

Topics:  

  • Sonam Wangchuck
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.