सोनम वांगचुक का पाकिस्तान कनेक्शन? डीजीपी ने किया बड़ा दावा, जांच की आंच में तपकर बाहर निकलेगा सच
Sonam Wangchuk: लद्दाख के डीजीपी जामवाल ने लेह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने हाल ही में एक पाकिस्तानी पीआईओ (इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) को गिरफ्तार किया है जो उनके खिलाफ रिपोर्टिंग कर रहा था।
- Written By: अभिषेक सिंह
सोनम वांगचुक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ladakh Violence: सीबीआई लेह में हुई हिंसा और उसके बाद पर्यावरण कार्यकर्ता पर गृह मंत्रालय द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। वांगचुक पर पाकिस्तान से संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है और उनकी फंडिंग भी संदेह के घेरे में है। इस बीच, लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने कहा कि पुलिस वांगचुक के कथित पाकिस्तानी संबंधों की भी जांच कर रही है।
दरअसल, लद्दाख के डीजीपी जामवाल ने लेह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने हाल ही में एक पाकिस्तानी पीआईओ (इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) को गिरफ्तार किया है जो उनके खिलाफ रिपोर्टिंग कर रहा था। डीजीपी ने सोनम वांगचुक की पाकिस्तान यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान में डॉन के एक कार्यक्रम में भाग लिया था, जिससे उनकी गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
डीजीपी जामवाल का बड़ा दावा
लद्दाख के डीजीपी जामवाल ने कहा कि वांगचुक का जनता को भड़काने का लंबा इतिहास रहा है और उन्होंने अरब स्प्रिंग, नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र किया था। उन्होंने आगे कहा कि एफसीआरए उल्लंघनों के लिए उनके फंडिंग के स्रोत की जांच चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
हजारों छात्रों के हुजूम से थर्राया पुणे: NEET धांधली के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का महाविस्फोट, देखें VIDEO
‘नमस्कार, कसं काय पुणे!’ सोनम वांगचुक का मराठी अंदाज; पेपर लीक के खिलाफ SPPU में कॉकरोच जनता पार्टी तैयार
सोनम वांगचुक पर लगा NSA
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को लद्दाख पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह घटना केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने के दो दिन बाद हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘यह लोकतंत्र का बुरा रूप…’,वांगचुक की गिरफ्तारी पर फूटा पत्नी का गुस्सा, BJP को बताया नकली हिंदू
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के तहत केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मान्यता देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे थे। बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
‘पहले भी भड़काऊ भाषण दिए’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजीपी पहले भी भड़काऊ भाषण दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को एक “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” हुई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और नागरिक, पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल के जवान घायल हो गए। जामवाल ने विशेष रूप से वांगचुक का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ तथाकथित पर्यावरण कार्यकर्ता इसमें शामिल थे; उनकी विश्वसनीयता भी संदिग्ध है।
