Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मृति ईरानी ने दिया खिचड़ी भोज, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी शामिल

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 30, 2023 | 05:09 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अपने नव निर्मित आवास पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस भोज में भाजपा नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के लोग भी शामिल हुए। लोकसभा में अमेठी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं स्मृति ईरानी ने क्षेत्र में अपना आवास बनाया है। उनका यह आवास गौरीगंज के निकट मेदन मवई गांव में है, जहां पर आज उन्होंने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। अपने इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी अपने पति जुबिन ईरानी के साथ मौजूद रही। स्मृति द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में गैर भाजपा नेता भी नजर आये। अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायक और जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी प्रजापति, विधान परिषद सदस्य तथा जनसत्ता पार्टी के नेता अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, समाजवादी पार्टी के नेता शिवप्रताप यादव भी खिचड़ी भोज में शामिल हुए।

सपा विधायक महराजी प्रजापति से मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “सांसद के द्वारा हमको खिचड़ी भोज में आमंत्रित किया गया था और हम लोग उसी में आए हैं । सांसद ने हालचाल पूछा और बात हुई।”

पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उनकी ओर से आयोजित यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक नहीं है, यह निजी कार्यक्रम है, अमेठी परिवार के लोग, सम्मानित जन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी आये। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अमेठी की सांस्कृतिक धारा का परिचय दिखा है। स्मृति ने एक सवाल के जवाब में कहा, “आज मैं किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दूंगी, इसके लिए अगली बार बात करुंगी।” (एजेंसी)

Smriti irani gave khichdi feast representatives of opposition parties also attended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2023 | 05:09 PM

Topics:  

  • Smriti Irani

सम्बंधित ख़बरें

1

स्मृति ईरानी के सामने सलमान खान को पड़ी थी डांट, चुपचाप सुनते रहे फटकार

2

KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर करेगा तुलसी की तारीफ, वृंदा खोलेगी परी का राज

3

KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी और मिहिर की नजदीकियों से तिलमिलाई नॉयना  

4

Smriti Irani: टीवी की तुलसी ने बताया सेलिब्रिटी होने का नुकसान, कमतर आंकते हैं लोग!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.