Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

28 मार्च को पूरे देश में प्रदर्शन करेंगे किसान, पंजाब पुलिस के एक्शन के खिलाफ SKM ने किया आह्वान

एसकेएम ने किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और एसकेएम (गैर राजनीतिक) सहित सभी किसान संगठनों और मंचों से साझा मुद्दों पर एकता दिखाने तथा दमन के खिलाफ एकजुट होने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Mar 23, 2025 | 09:12 PM

किसानों का प्रदर्शन, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर निशाना साधते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की राष्ट्रीय समन्वय समिति ने पूरे भारत के किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। किसान संघ ने रविवार को बयान में कहा कि एसकेएम की राष्ट्रीय समन्वय समिति पूरे भारत के किसानों से 28 मार्च को पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ पूरे भारत के जिलों में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान करती है।

एसकेएम ने किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और एसकेएम (गैर राजनीतिक) सहित सभी किसान संगठनों और मंचों से साझा मुद्दों पर एकता दिखाने तथा दमन के खिलाफ एकजुट होने के लिए आगे आने का आग्रह किया। बयान में कहा गया है कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के निर्देश पर, पंजाब पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित 350 किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।

बता दें कि पुलिस ने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के टेंट और मंचों को बुलडोजर से गिरा दिया और ट्रैक्टर, ट्रॉलियों और अन्य उपकरणों को जबरन हटा दिया। इस बीच, कई किसान नेताओं के साथ हिरासत में लिए गए वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को रविवार को जालंधर से पटियाला स्थानांतरित कर दिया गया। पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे डल्लेवाल को बुधवार को पंजाब पुलिस द्वारा कई किसानों को हिरासत में लेने के बाद जालंधर में पंजाब आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। बाद में उन्हें जालंधर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अतिथि गृह ले जाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

अमृतसर में सरपंच जरमल सिंह की हत्या का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर

पंजाब सरकार पर कृषि मंत्री शिवराज का वार! 13 हजार पंचायतों में गबन और घोटाले का चिट्ठा खोला

मजदूरों की पुकार पहुंचेगी दिल्ली दरबार! PM को भेजे जाएंगे 10 लाख खत, AAP का मनरेगा के खिलाफ मोर्चा

करोड़ों की साइबर ठगी और बदनामी, पूर्व IPS अमर चहल ने खुद को क्यों मारी गोली? लिखा था 12 पेज का नोट

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

सूत्रों ने बताया कि रविवार को किसान नेता को पटियाला के एक निजी अस्पताल में लाया गया। पंजाब पुलिस ने बुधवार को मोहाली में पंधेर, डल्लेवाल और कई किसान नेताओं को बुधवार को उस वक्त हिरासत में ले लिया था जब वे चंडीगढ़ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे।

Skm calls on farmers to hold nationwide protests on march 28

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2025 | 09:12 PM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Punjab Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.