Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीतारमण ने परिवहन, पेट्रोलियम, इस्पात मंत्रालयों के पूंजी व्यय की समीक्षा की

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Nov 03, 2021 | 06:35 AM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश में तेजी लाने के इरादे से मंगलवार को पेट्रोलियम और इस्पात मंत्रालयों के पूंजी व्यय की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में मंत्रालयों से पूंजी व्यय की राशि को पहले जारी करने को कहा।  उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा इस्पात मंत्रालय के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

आधिकारिक बयान के अनुसार वित्त मंत्री ने तीनों मंत्रालयों में पूंजी व्यय के मामले में अच्छी प्रगति पर गौर किया। उन्होंने 2021-22 की तीसरी तिमाही और वित्त वर्ष 2022–23 की पहली छमाही में पूंजी व्यय में तेजी लाने को कहा। 

सीतारमण ने कहा कि सरकार के लिये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्राथमिकता है और केंद्रीय बजट में प्रस्तावित पूंजी व्यय प्रोत्साहन के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि भौतिक तथा वित्तीय परियोजनाओं के मामले में लक्ष्यों के अनुसार पूंजी व्यय वित्त वर्ष की शुरुआती तिमाहियों के दौरान किये जाएं। 

सम्बंधित ख़बरें

भारत में ₹100 लीटर, लेकिन इन देशों में ₹3 में पेट्रोल, जानिए दुनिया का सबसे सस्ता फ्यूल कहां मिलता है

‘कानून नहीं, बम से चलता है पश्चिम बंगाल’, राज्य की हालत देख बिफरीं निर्मला सीतारमण; ममता सरकार को जमकर घेरा

Budget 2026: …तो इसलिए नहीं मिली आम आदमी को राहत? निर्मला सीतारमण ने बताई इनकम टैक्स में छूट न देने की वजह

रूस से तेल नहीं खरीदने पर भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? निर्मला सीतारमण ने साफ कर दी तस्वीर

वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 5.54 लाख करोड़ रुपये के पूंजी व्यय का प्रस्ताव किया गया है। यह 2021-21 के बजट अनुमान से 34.5 प्रतिशत अधिक है। (एजेंसी)

Sitharaman reviews capital expenditure of transport petroleum steel ministries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2021 | 06:35 AM

Topics:  

  • Nirmala Sitharaman
  • petroleum

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.