Karthikey wedding: शाही अंदाज में शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी, जोधपुर में राजनीति और उद्योग जगत की नामी हस्तियां जुटेंगी
Shivraj Son Karthikeya wedding जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस शाही आयोजनों का केंद्र रहा है। प्रियंका-निक की शादी से लेकर उद्योगपतियों के जश्न तक, अब यहां शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और अमानत की भव्य शादी होगी।
- Written By: सौरभ शर्मा
कार्तिकेय अमानत चौहान वेडिंग सोर्स - सोशल मीडिया
जोधपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी 6 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस में होगी। यह शादी शाही अंदाज में संपन्न होगी, जिसमें राजनीति और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कार्तिकेय चौहान की शादी लिबर्टी शूज के कार्यकारी निदेशक अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल से हो रही है। इस अवसर पर मेहमानों के लिए पारंपरिक मारवाड़ी व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है, जिसमें गुलाब जामुन की सब्जी, जोधपुरी मिर्ची बड़ा, कैर सांगरी की सब्जी जैसी खास डिशेज शामिल हैं। इस भव्य शादी का आयोजन न केवल जोधपुर बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उम्मेद भवन में शाही शादी का भव्य आयोजन
जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस हमेशा से बड़े और भव्य आयोजनों के लिए प्रसिद्ध रहा है। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से लेकर उद्योगपतियों के जन्मदिन तक, यह स्थान शाही आयोजनों का केंद्र रहा है। अब कार्तिकेय और अमानत की शादी भी इसी भव्य पैलेस में संपन्न होगी। शादी के लिए पूरे उम्मेद भवन पैलेस, आईटीसी वेलकम, रेडिसन और अजीत भवन होटल में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
सादगी और परंपरा से विवाह की रश्में
शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन को भव्यता के साथ-साथ सादगीपूर्ण भी रखना चाहते हैं। विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों को विशेष महत्व दिया जाएगा। शादी से पहले भोपाल में गणेश पूजन और हल्दी की रस्म संपन्न हुई। जोधपुर में विवाह के बाद 12 मार्च को भोपाल और 18 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
शाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह ने शेयर किया BJP MLA मैथिली ठाकुर का वीडियो
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
उद्योगपति परिवार से रिश्ता
कार्तिकेय चौहान की शादी लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल से हो रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके लिए अमानत बेटी बनकर आ रही हैं, और यह शादी परंपरा और आधुनिकता के संगम का प्रतीक होगी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें।
राजनीति और उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
इस शाही शादी में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और उद्योगपतियों के शामिल होने की उम्मीद है। मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे, जहां बंसल परिवार ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। इस दौरान मेहमानों को जोधपुरी लस्सी और मिठाइयों से मुंह मीठा कराया गया। इस भव्य आयोजन के साथ, चौहान और बंसल परिवार एक नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। उम्मेद भवन में दो दिन तक जश्न का माहौल रहेगा और यह शादी यादगार बन जाएगी।
