Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, जानें कैसा रहा पांच दशक का पॉलिटिकल करियर

Shivraj Patil Passes Away: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का 90 वर्ष की उम्र में निधन। पांच दशक के सार्वजनिक जीवन, स्पीकर पद और कई मंत्रालयों में उल्लेखनीय योगदान।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 12, 2025 | 08:28 AM

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shivraj Patil Death: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल चाकुरकर का शुक्रवार को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लातूर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे और पिछले कई वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल को मेहनती, सरल स्वभाव और साफ छवि वाले नेता के रूप में व्यापक सम्मान हासिल था।

शिवराज पाटिल: पांच दशक का पॉलिटिकल करियर

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ था। उस्मानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान की पढ़ाई और मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने 1967-69 के दौरान लातूर नगरपालिका में अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की।

वे पहली बार 1980 में लातूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद 1999 तक लगातार सात बार लोकसभा पहुंचे और कांग्रेस के प्रभावशाली संसदीय नेताओं में शामिल हो गए। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में उन्होंने रक्षा, वाणिज्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पेस सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाई।

लोकसभा स्पीकर के तौर पर अहम योगदान

1991 से 1996 तक वे 10वीं लोकसभा के स्पीकर रहे। उनके कार्यकाल में संसद की कार्यवाही के आधुनिकीकरण, कंप्यूटरीकरण, लाइव प्रसारण और नई लाइब्रेरी बिल्डिंग जैसे कई महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़े। उन्होंने देश-विदेश में विभिन्न संसदीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

कांग्रेस पार्टी में वे लंबे समय तक नीतिगत जिम्मेदारियों से जुड़े रहे। सोनिया गांधी के नेतृत्व में वे पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन भी रहे।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

गृह मंत्री के रूप में कार्य और इस्तीफा

2004 में लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्र में गृह मंत्री बनाया गया। उनके कार्यकाल के दौरान 26/11 मुंबई आतंकी हमले हुए, जिनकी सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने 30 नवंबर 2008 को पद छोड़ दिया।

बाद में 2010 से 2015 तक उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य किया। उत्कृष्ट संसदीय कार्य के लिए भारत में आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड की शुरुआत का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।

Shivaraj patil chakurkar passes away 90 biography political career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 08:24 AM

Topics:  

  • Congress
  • Latur
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Nashik: बीफ बैग सड़क पर रखकर ‘रोड ब्लॉक’-नासिक में हंगामा, लोगों की भीड़ जुटी

2

Shilpa Shetty-Raj Kundra की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, एलओसी के बदले 60 करोड़ की शर्त

3

नागपुर में तेंदुए का शिकार, 3 गिरफ्तार, हिंगना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बूटीबोरी में खाल बरामद

4

Nashik: कुंभ मेला 2027, नाशिक में लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, विजेताओं को लाखों के पुरस्कार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.