Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवमोग्गा में भूस्खलन से झोपड़ी पर गिरा मलबा, 3 साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Shivamogga Landslide: कर्नाटक के शिवमोग्गा में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक झोपड़ी मलबे में दब गई। हादसे में 3 साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Aug 02, 2026 | 12:12 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Shivamogga Landslide Kills Three Of Family: कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली तालुक में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक अस्थायी झोपड़ी मलबे में दब गई, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा रविवार तड़के हुआ।

रात ढाई बजे हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार तड़के करीब 2:30 बजे तीर्थहल्ली के इंदिरा नगर में हुई। मलनाड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें उस झोपड़ी पर आ गिरीं, जहां मजदूरी करके लौटे परिवार के सदस्य सो रहे थे।

मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (30), नागवेणी (27) और उनके तीन वर्षीय बेटे संतोष के रूप में हुई है। यह परिवार कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कक्करागोल गांव से यहां मजदूरी करने आया था।

सम्बंधित ख़बरें

कावेरी जल विवाद के बीच बड़ी खबर, काबिनी का पानी तमिलनाडु पहुंचने को तैयार, जानें मेत्तूर बांध का ताजा अपडेट

एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर तक… आज आंध्र और कर्नाटक को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, जानिए क्या-क्या मिलेगा

भोगपुरम एयरपोर्ट से विवेक स्मारक तक, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात

कर्नाटक में कावेरी पर सियासी संग्राम, KRS डैम पर भारी पुलिस बल तैनात; बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन आज

राहत-बचाव अभियान में घायल मजदूर को निकाला गया

वहीं, मलबे में फंसे एक अन्य घायल मजदूर हनुमंथ को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तीर्थहल्ली के जयचामराजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उसे उचित चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। वहीं, पास की एक अन्य झोपड़ी में रह रहे कुछ लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीमों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों के शव बाहर निकाले गए।

यह घटना तीर्थहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। अधिकारी लगातार हो रही बारिश के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

भारी बारिश से रेलवे सेवाएं भी प्रभावित

गौरतलब है कि मानसून की भारी बारिश के कारण पश्चिमी घाट क्षेत्र में गंभीर भूस्खलन और ट्रेन सेवाओं में बाधा आई है। मंगलुरु और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से जनहानि के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हुआ है।

शनिवार रात येडकुमारी और श्रीवागिलु रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर हुए भूस्खलन के बाद रविवार को मंगलुरु और यशवंतपुर के बीच ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। रेलवे की राहत सामग्री लेकर जाने वाली विशेष ट्रेन प्रभावित स्थल पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें कावेरी जल विवाद के बीच बड़ी खबर, काबिनी का पानी तमिलनाडु पहुंचने को तैयार, जानें मेत्तूर बांध का ताजा अपडेट

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

बता दें कि इससे पहले 1 जुलाई की तड़के मंगलुरु के कंकनाडी नागोरी इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक मकान ढह गया था। इस हादसे में एक महिला और दो किशोरियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं, एक पुरुष और दो किशोरियों सहित तीन अन्य लोगों को स्थानीय निवासियों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों ने मलबे से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था।

-IANS

Shivamogga landslide kills three of family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 12:12 PM

Topics:  

  • Karnataka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.