दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

Ex CM Arvind Kejriwal's Former House: विधानसभा की पीएएसी की टीम पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास का दौरा करेगी। इस विशाल बंगले को लग्जरी सुविधाओं के साथ सजाने-संवारने का आरोप है।
AAP Convenor Arvind Kejriwal's Former House
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवाससोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

AAP Convenor Arvind Kejriwal's Former House: राजधानी दिल्ली के 6, फ्लैगस्टाफ रोड का पता आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर टैक्स के पैसे से इस विशाल बंगले को लग्जरी सुविधाओं के साथ सजाने-संवारने का आरोप लगाया था। इससे जुड़ा विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

पीएसी की टीम करेगी दौरा

दिल्ली विधानसभा की लोक लेखा समिति सोमवार को उत्तर दिल्ली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास का दौरा कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे "शीश महल" नाम दिया था। इस दौरे का मकसद आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर हुए खर्च का आकलन करना है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और पीएसी के अध्यक्ष अजय महावर सिविल इस बंगले का दौरा कर सकते हैं।

कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

खबर है कि लोक लेखा समिति की टीम कैमरों के साथ वहां जाकर अपने निरीक्षण और टिप्पणियों को रिकॉर्ड करेंगे। यह बंगला साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का एक मुख्य चुनावी मुद्दा रहा था, जिसे अब खाली कर दिया गया है। बीजेपी का आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर अनावश्यक और अत्यधिक खर्च किया गया, जिसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही सरकारी नियमों के उल्लंघन कर फिजूलखर्ची करने का आरोप लगाया है।

AAP ने बीजेपी के आरोप को बेबुनियाद बताया

विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी द्वारा फिजूलखर्ची के आरोपों को बेबुनियाद बताए जाने पर बीजेपी नेता ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले का निर्माण दिल्ली शहरी कला आयोग और दिल्ली नगर निगम से आवश्यक मंजूरी लिए बिना क्यों कराया गया। उन्होंने यह भी सवाल किया था कि पूरे प्रोजेक्ट का बजट मंजूर कराने के बजाय इसे छोटे-छोटे मरम्मत संबंधी टेंडरों के आधार पर क्यों तैयार किया गया?

AAP Convenor Arvind Kejriwal's Former House
विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

फिलहाल सील है बंगाल

जुलाई, 2026 में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने घोषणा की थी कि फिलहाल सील किए गए इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस में बदला जाएगा। मंत्री प्रवेश वर्मा पहले भी इस मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए केजरीवाल की तुलना एक फिल्मी किरदार से की थी। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर कर तंज कसा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com