कांग्रेस नेता शशि थरूर ने छह महिला सांसदों के साथ शेयर की तस्वीर, कही ये बड़ी बात
- Written By: सुभाष यादव
शशि थरूर (Photo Credits-Twitter)
नई दिल्ली: अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor New Selfie) चर्चा में रहते हैं। कई बार उन्हें लोग ट्रोल भी करते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने ट्विटर पर एक सेल्फी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वह बहुत चर्चा का विषय बन गया है।
बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जो ट्वीट किया है उसमें वे छह महिला सांसदों के साथ दिख रहे हैं। उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बारामती की सांसद सुप्रिया सुले, जादवपुर की सांसद मिमी चक्रवर्ती, बशीरहाट की सांसद नुसरत जहां, पटियाला की सांसद परनीत कौर, दक्षिण चेन्नई की सांसद थमिजाची थंगापांडियन, और करूर से सांसद एस जोथिमनी दिखाई पड़ रही हैं।
शशि थरूर का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
Who says the Lok Sabha isn’t an attractive place to work? With six of my fellow MPs this morning: @supriya_sule @preneet_kaur @ThamizhachiTh @mimichakraborty @nusratchirps @JothimaniMP pic.twitter.com/JNFRC2QIq1 — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 29, 2021
गौर हो कि वायरल हो रही तस्वीर में थरूर के साथ सभी महिला सांसद दिख रही हैं। कांग्रेस नेता ने कैप्शन देते हुए लिखा कि कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह मेरे साथी सांसदों के साथ। कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन यूजर्स दे रहे हैं। कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
