शरद पवार बने रहेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष, इस्तीफा लिया वापस, पत्र परिषद में दी जानकारी
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo
मुंबई: शरद पवार बने रहेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष (NCP President Sharad Pawar) पवार ने खुद पत्र परिषद में यह जानकारी दी है। पता हो कि, शरद पवार (82) ने बीते मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ के अद्यतन संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में NCP सुप्रीमो के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
शरद पवार ने आज (5 मई, शुक्रवार) शाम 5.40 बजे मुंबई के यशवंत राव चव्हाण सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं राकांपा का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि राकांपा के लिए नए उत्साह के साथ काम करूंगा। लेकिन राकांपा में उत्तराधिकार की योजना बनानी होगी, पार्टी में सांगठनिक बदलाव पर ध्यान देंगे।
Sharad Pawar takes back his resignation as the national president of NCP Read @ANI Story | https://t.co/qw4RJKJx8t#SharadPawar #NCP #NationalistCongressParty #SharadPawarResignation pic.twitter.com/Y8Onx5f7KY — ANI Digital (@ani_digital) May 5, 2023
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार की बारी! 5 सांसद NDA के संपर्क में, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
नागपुर हिंगना अपडेट: वार्ड नंबर 10 में नगरसेवक पद के लिए आज मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी
शिवसेना UBT के बाद अब टूटेगी शरद पवार की NCP, शिंदे के नक्शेकदम पर सुनेत्रा पवार? चौंकाने वाला खुलासा
शरद पवार ने क्या कहा?
पवार ने कहा, “मैं उनकी भावनाओं का अनादर नहीं कर सकता। मेरे लिए दिखाए गए प्यार और विश्वास से मैं अभिभूत हूं। आप सभी की अपील को ध्यान में रखते हुए और पार्टी द्वारा गठित समिति के निर्णय का सम्मान करते हुए, मैं सेवानिवृत्त होने का अपना निर्णय वापस ले रहा हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि किसी संगठन में किसी भी पद या जिम्मेदारी के लिए एक “उत्तराधिकार योजना” होनी चाहिए। पवार ने कहा कि वह पार्टी में संगठनात्मक बदलाव, नयी जिम्मेदारियां सौंपने और नया नेतृत्व तैयार करने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, “मैं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भी पूरी ताकत से काम करूंगा और हमारी विचारधारा तथा पार्टी के लक्ष्यों को लोगों तक ले जाऊंगा।”
गौरतलब है कि, इसके पहले पवार ने भी खुद कहा था कि, कमेटी जो फैसला लेगी, उन्हें मंजूर होगा। वहीं इस बाबत अब से कुछ देर पहले NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने भी कहा था कि, “बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल शरद पवार के इस्तीफे को खारिज करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेंगे और उनसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध भी करेंगे। वहीं खुद पवार ने भी कहा है कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी, उन्हें वह मंजूर होगा।”
