केरल के अनक्कल्लू क्षेत्र में एक के बाद एक कई धमाके, स्कूल में शिफ्ट किए गए सैकड़ों लोग
धमाके की पहली आवाज लोगों को रात में लगभग 9:15 बजे के आसपास सुनाई दी। उसके बाद 10:15 बजे और लगभग 10:45 पर दो और धमाके सुनाई दिए। यह आवाजें काफी दूर तक सुनाई दीं, जिससे लोगों में घबराहट और डर का माहौल देखा गया। साथ ही भूकंप के झटकों का भी लोगों को आभास हुआ।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
धमाके के साथ भूकंप के झटके के बाद बाहर निकले लोग (सौ. से सोशल मीडिया)
मलप्पुरम : केरल के अनक्कल्लू क्षेत्र में मंगलवार की रात धमाके और भूकंप के झटके के बाद इलाके में दहशत फैल गई और इसके बाद वहां के 280 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। हालांकि बाद में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटने शुरू हो गए हैं।
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि इलाके में धमाके जैसी आवाज सुनने के बाद वहां के लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद लोगों को एक स्कूल में अस्थाई रूप से शिफ्ट करके राहत पहुंचाने की कोशिश की गई। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की 85 परिवारों के 287 लोगों को देर रात तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था।
लोगों ने बताया कि धमाके की पहली आवाज लोगों को रात में लगभग 9:15 बजे के आसपास सुनाई दी। उसके बाद 10:15 बजे और लगभग 10:45 पर दो और धमाके सुनाई दिए। यह आवाजें काफी दूर तक सुनाई दीं, जिससे लोगों में घबराहट और डर का माहौल देखा गया। साथ ही भूकंप के झटकों का भी लोगों को आभास हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
चंद सेकेंड में मलबे ने सबकुछ निगला, वायनाड में फिर कुदरत का खौफनाक तांडव! देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, CM सतीशन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में मीनाक्षी पुल के पास भारी भूस्खलन से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें… केरल कासरगोड मामला: मंदिर समिति के 8 सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज, हादसे में 150 से अधिक लोग हैं घायल
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धमाके की आवाज के बाद स्थानीय पुलिस और राजस्व के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। वहीं कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने लगे। पहले सुरक्षा की दृष्टि से परिवार के सभी लोगों को पास के एक स्कूल में शिफ्ट किया गया, लेकिन बुधवार की सुबह तक सारे लोग धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें…केरल कासरगोड मामला: मंदिर के अधिकारियों ने न लिया लाइसेंस, न दी इसकी जानकारी, एसपी ने बताया कैसे हुआ हादसा
हालांकि अभी तक इन धमाकों और भूकंप की स्थिति का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और लोगों से सतर्कता बरतनी की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं इसको लेकर अनावश्यक बयानबाजी और अफवाह फैलाने से भी बचने की सलाह दी है।
