भारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
India Bullet Train: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार के तहत 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। सरकार का लक्ष्य देश में तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
- Written By: दिव्या सिंह
बुलेट ट्रेन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bullet Train Project in India: देश में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के तहत सरकार ने 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में दिल्ली–वाराणसी रूट सबसे अहम है, जिसके तहत दिल्ली से लखनऊ की दूरी लगभग 2 घंटे और दिल्ली से वाराणसी की यात्रा करीब 3 घंटे 15 मिनट में पूरी होने की योजना है। इन ट्रेनों की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटे तक होगी। सरकार का लक्ष्य देश में तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
इनमें दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-पुणे, मुंबई-अहमदाबाद, बेंगलुरु-चेन्नई, बेंगलुरु-हैदराबाद, पुणे-हैदराबाद और दिल्ली-सिलिगुड़ी जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं। इन कॉरिडोर के जरिए प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय में भारी कमी आने की उम्मीद है, जिससे आर्थिक गतिविधियों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली-वाराणसी रूट सबसे अहम
दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड कॉरिडोर लगभग 812 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटे और औसत संचालन गति 320 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से लखनऊ की दूरी लगभग 2 घंटे में और दिल्ली से वाराणसी की यात्रा करीब 3 घंटे 15 मिनट में पूरी होने का अनुमान है। रूट पर दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में स्टेशनों का प्रस्ताव रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
VIDEO: ‘मेरे लिए बुर्का और पहचान जरूरी, एग्जाम नहीं…’ NEET सेंटर पर एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा का हंगामा
CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने पूर्व CM पिनाराई विजयन की बेटी वीना टी को फिर भेजा समन
ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
कई प्रमुख रूट्स पर यात्रा समय में आएगी भारी कमी
- मुंबई-अहमदाबाद: लगभग 1 घंटा 57 मिनट
- मुंबई-पुणे: लगभग 48 मिनट
- बेंगलुरु-चेन्नई: लगभग 73 मिनट
- बेंगलुरु-हैदराबाद: लगभग 2 घंटे 10 मिनट
- पुणे-हैदराबाद: लगभग 2 घंटे 8 मिनट
- दिल्ली-सिलिगुड़ी: लगभग 6 घंटे
इन रूट्स को आर्थिक और औद्योगिक विकास के नए कॉरिडोर के रूप में भी देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- अब सिर्फ 48 मिनट में मुंबई से पुणे! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान- भारत खुद बनाएगा अगली बुलेट ट्रेन
जापान की शिंकान्सेन तकनीक से बन रहा प्रोजेक्ट
भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर है, जो जापान की शिंकान्सेन तकनीक और सहयोग से विकसित की जा रही है। 508 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट की नींव 2017 में रखी गई थी। भूमि अधिग्रहण और प्रशासनिक देरी के कारण परियोजना में विलंब हुआ, लेकिन वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सरकार का अनुमान है कि पहला सेक्शन 2027 तक शुरू हो सकता है, जबकि पूरी लाइन 2028–29 तक चालू की जा सकती है।
