-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Semicon India Cm Yogi Announces Up Will Approve Investment Proposals Worth Rs 10 Lakh Crore
सेमीकॉन इंडिया 2024: सीएम योगी का ऐलान, 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगा यूपी
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित करेगी। योगी आदित्यनाथ ने सेमीकंडक्टर उद्योग को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक नीति के तहत सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माण इकाइयों के लिए लैंड सब्सिडी और 25 प्रतिशत की पूंजी सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन देता है।
सेमीकॉन 2024 के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-पीटीआई)
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित करेगी। योगी आदित्यनाथ ने सेमीकंडक्टर उद्योग को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक नीति के तहत सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माण इकाइयों के लिए लैंड सब्सिडी और 25 प्रतिशत की पूंजी सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन देता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले 50 प्रतिशत प्रोत्साहन के साथ चिप विनिर्माण इकाइयों को उत्तर प्रदेश में निवेश प्रस्तावों के लिए 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने यहां सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर आयोजित सम्मेलन ‘सेमीकॉन इंडिया’ को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य ने उद्योग से बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर की जनता को लुभाने में लगी कांग्रेस, ‘पांच गारंटी’ का फेंका पासा
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में निवेशक शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रही एक टीम ने पहले उन्हें 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आने की बात कही थी। उन्होंने कहा, ‘‘वही उत्तर प्रदेश सात साल बाद 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लेकर आया है। इसमें से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव फरवरी में घोषित किए गए। लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव अभी प्रक्रिया में हैं, जिसके लिए हम जल्द ही राज्य में आधारशिला कार्यक्रम करेंगे।”
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर प्रोत्साहन को रोजगार से जोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के साथ-साथ सेमीकंडक्टर नीति भी लेकर आई है। राज्य भूमि सब्सिडी, पूंजी सब्सिडी के अलावा कई अन्य सब्सिडी भी दे रहा है… जो 25 प्रतिशत तक है।”
यह भी पढ़ें:- अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मिले राहुल गांधी; कांग्रेस पर भड़क उठी बीजेपी, बढ़ेगा बवाल!
आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई फॉर्च्यून 500 कंपनी है तो हम उन्हें सस्ती दरों पर जमीन मुहैया करा रहे हैं। हमने इन (सेमीकंडक्टर) परियोजनाओं के लिए विशेष रूप से 1,000 एकड़ जमीन आरक्षित की है। इस सम्मेलन में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का निर्माण होगा।
-एंजेसी इनपुट के साथ
Semicon india cm yogi announces up will approve investment proposals worth rs 10 lakh crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














