-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- See Photos And Video Of The Incident Here As The Story Progresses
हाथरस में लगातर बढ़ रहा मौत का आकड़ा, यहां देखें घटना की तस्वीर और वीडियो
- Written By: शुभम पाठक
घटना के बारे में कहा जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एटा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में 27 लाशें आ चुकी हैं, जिनका पोस्टमार्टम कराया जाना है।

Hathras Accident
लखनऊ: हाथरस में मची भगदड़ के बाद मौत का आकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरने वाले की संख्या 27 बताई जा रही है, जिसकी पुष्टि एटा के पुलिस अधीकक्ष और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी तक 27 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं एटा के सीएमओ ने भी 27 लोगों की मरने की पुष्टि की है।
Hathras Accident
सम्बंधित ख़बरें
यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
हाथरस में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; ‘रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले अब धर्मनगरी की बात कर रहे हैं’
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
इस मामले में एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने बताया कि सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग या उत्सव चल रहा था। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनकी लाशें पोस्टमार्टम के लिए एटा लायी गयी हैं।
हाथरस
जानकारी में बताया कि मृतकों में 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही सीएमओ का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है, क्योंकि लगातार घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मौत का मातम, भगदड़ मचने से 27 से अधिक लोगों की गई जान.#Hathras #Ratibhanpur #UttarPradesh pic.twitter.com/p9SosgbcyT — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 2, 2024
सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Office of UP CM Yogi Adityanath tweets, "UP CM Yogi Adityanath has expressed condolences to the bereaved families of those who died in the accident in Hathras district. He has also wished for the speedy recovery of the injured. He has directed the district administration… pic.twitter.com/6LK7KuhjG9 — ANI (@ANI) July 2, 2024
थानाध्यक्ष आशीष कुमार का बयान
सिकन्दराराऊ के थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि इस थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में भोलेबाबा के सत्संग के दौरान यह भगदड़ मच गयी जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी है तथा अनेक अन्य घायल हो गये हैं। वहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भगदड़ में मारे गये 27 लोगों के शव एटा के पोस्टमार्टम हाउस भेजे जा चुके हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Etah SSP Rajesh Kumar Singh says, "… A religious event was going on in Mughalgarhi village of Hathras district when the stampede occurred. So far 27 dead bodies have been received in the Etah Hospital, including 23 women, 3 children, and 1 man. The… https://t.co/Ih37mRehAY pic.twitter.com/xJa3AN4Yo4 — ANI (@ANI) July 2, 2024
चिकित्सा अधिकारी का बयान
इसके साथ ही इस मामले में एटा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां 27 लाशें आ चुकी हैं, जिनका पोस्टमार्टम कराया जाना है। इसके अलावा कुछ घायल भी आ रहे हैं।
#WATCH | Etah, Uttar Pradesh: Several people have died in a stampede at a religious event in Hathras. CMO Etah, Umesh Kumar Tripathi says, "27 bodies have arrived at the post-mortem house so far, including 25 women and 2 men. Many injured have also been admitted. Further details… pic.twitter.com/7tgZEQXHEe — ANI (@ANI) July 2, 2024
See photos and video of the incident here as the story progresses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














