-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Second Patient Of Mpox Found In India
भारत में खतरनाक रुख अख्तियार कर रहा मंकीपॉक्स, यूएई से लौटे व्यक्ति में हुई वायरस की पुष्टि
- Written By: अभिषेक सिंह
केरल के मलप्पुरम में एम्पॉक्स (मंकीपॉक्स वायरस) का मरीज मिला है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि यूएई से लौटे व्यक्ति में जब एम्पॉक्स के लक्षण दिखे तो उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां जांच में वायरस की पुष्टि हुई।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम: केरल के मलप्पुरम में एम्पॉक्स (मंकीपॉक्स वायरस) का मरीज मिला है। यह व्यक्ति यूएई से लौटा था। उसमें मंकीपॉक्स के लक्षण थे। जांच रिपोर्ट में वह एम्पॉक्स से संक्रमित पाया गया है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यूएई से लौटे व्यक्ति में जब एम्पॉक्स के लक्षण दिखे तो उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां जांच में वायरस की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन लोगों की विदेश यात्रा का इतिहास है, वे इस वायरस के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। अस्पतालों में इलाज और आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए गए हैं। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की व्यवस्था की गई है। केरल से पहले दिल्ली के एक व्यक्ति में भी एम्पॉक्स यानी मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढ़ें:- ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मिली मोदी कैबिनेट की मंजूरी, विरोधी दलों में बौखलाहट
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का मामला देश का पहला केस था। वहीं, अब केरल में दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। केरल के इस मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। इनमें से कुछ की रिपोर्ट आ गई है, ये लोग मंकीपॉक्स निगेटिव हैं। मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टि के बाद केरल का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। एयरपोर्ट पर जांच बढ़ा दी गई है। अगर किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे आइसोलेट किया जा रहा है।
ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी है मंकीपॉक्स
कुछ सप्ताह पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। अफ्रीका में इस वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अफ्रीका के अलावा कई अन्य देशों में भी मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। यह वायरस दो साल पहले भी दुनिया के कई देशों में फैला था। उस समय दुनियाभर में इसके एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। उस दौरान भारत में भी करीब 30 मामले सामने आए थे। हालांकि इस बार सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं, लेकिन इस बार मंकीपॉक्स का दूसरा स्ट्रेन पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसे ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है।
कितना खतरनाक है मंकीपॉक्स?
चिकित्सकों के मुताबिक मंकीपॉक्स के कुछ मामले आ सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। बस इतना जरूरी है कि लोग इस वायरस से बचाव के लिए जागरूक रहें। सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है लेकिन लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। चूंकि मंकीपॉक्स कोविड की तरह तेजी से नहीं फैलता है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर किसी व्यक्ति में फ्लू जैसे लक्षण दिख रहे हैं या शरीर पर चकत्ते पड़ रहे हैं तो तुरंत जांच करवाएं। इस मामले में लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें:- ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मायावती का समर्थन, जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्यों लिया यह डिसीजन?
Second patient of mpox found in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










