Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुप्रीम कोर्ट का आदेश झटका नहीं है, प्रदर्शन जारी रहेगा: पहलवान

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: May 04, 2023 | 05:52 PM

PTI Photo

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: डब्ल्यूएफआई के खिलाफ प्रदर्शन (WFI Row) कर रहे पहलवानों ने गुरुवार को कहा कि वे बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कार्यवाही बंद करने के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले को स्वीकार करते हैं। हालांकि, पहलवानों ने यह भी साफ किया है कि जब तक डब्ल्यूएफआई प्रमुख को उनके कथित अपराधों के लिए गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा।

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, हमारा विरोध जारी रहेगा।” उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का आदेश झटका नहीं है, इस मामले में न्यायालय जो कर सकता था, उसने वह किया।” पहलवानों ने आगे कहा कि वे अपने वरिष्ठों से सलाह मशविरा करने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। विनेश फोगाट ने कहा, ‘‘हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं, वरिष्ठों से सलाह लेने के बाद फैसला करेंगे।” 

SC ने निचली अदालतों में जाने को कहा

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली तीन महिला पहलवानों की याचिका पर कार्यवाही बंद कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले में आगे की सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि, पहलवानों की ओर से FIR दर्ज करने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। अब इस मामले में पुलिस दो FIR दर्ज कर चुकी है और   सात शिकायतकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है।  ऐसे में आगे की सुनवाई बंद की जाती है। पता हो कि, इस मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती

विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल

विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना

 

Sc order not a setback protests will continue wrestlers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2023 | 05:52 PM

Topics:  

  • Brij Bhushan Sharan Singh Case
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.