- Hindi News »
- India »
- Say Go Mata Ki Jai Will You Say It Or Not The Crowd Forced The Elderly To Chant The Slogan Watch The Video
‘गो माता की जय’ बोल, बोलेगा की नहीं… भीड़ ने जबरन मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए नारे, Video देखें
Odisha News: ओडिशा में कथित तौर पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम आदमी पर भीड़ ने हमला किया। उसे उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया। जबरन गो माता की जय के नारे लगवाए गए। इसका वीडियो वायरल है।
- Written By: रंजन कुमार

बुजुर्ग से उठक-बैठक कराते अराजक तत्व। इमेज-सोशल मीडिया
Communal Violence Video : देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आ रही सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामाजिक सद्भाव के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। विशेष रूप से ओडिशा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में नफरत और कट्टरपंथ के बढ़ते मामलों ने समाज में डर और अविश्वास का माहौल पैदा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डरावने वीडियो इन राज्यों में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता की तस्दीक कर रहे हैं।
ओडिशा में हाल में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां भीड़ द्वारा कुछ लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला कथित तौर पर बुजुर्ग मुस्लिम का है। उसके साथ मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कट्टरपंथी भीड़ बुजुर्ग से उठक-बैठक करा रही है और उन्हें जबरन गो माता की जय के नारे लगाने पर मजबूर कर रही है। प्रताड़ित व्यक्ति बंगाली भाषी बताया जा रहा है।
पहचान पूछने के बहाने हिंसा का आरोप
आरोप है कि राज्य में केवल बंगाली बोलने के आधार पर लोगों को बांग्लादेशी करार देकर पीटा जा रहा है। कई हिंदू संगठनों के सदस्यों पर आरोप है कि वे पहचान पूछने के बहाने हिंसा कर रहे हैं। कभी गो-तस्करी का शक तो कभी अवैध घुसपैठ का तर्क देकर युवाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। इन शर्मनाक घटनाओं पर प्रशासन की चुप्पी ने पीड़ितों की असुरक्षा को और बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश
सरेंडर करो, 1.10 करोड़ रुपए पाओ… सरकार का बंपर ऑफर, नक्सलियों को और भी मिलेंगे इनाम
ओडिशा नफरत फैलाने वालों के लिए एक नया ठिकाना बन गया है! एक बंगाली भाषी मुस्लिम बुजुर्ग को हिंदूवादी तत्वों ने उठक-बैठक करने का आदेश दिया गया, ज़ोर से “गौ माता की जय” बोलने के लिए मजबूर किया गया और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया!@AmiyaPandav द्वारा pic.twitter.com/ovTpPyERnE — Muslim Spaces (@MuslimSpaces) February 11, 2026
यह भी पढ़ें : सरेंडर करो, 1.10 करोड़ रुपए पाओ… सरकार का बंपर ऑफर, नक्सलियों को और भी मिलेंगे इनाम
उत्तराखंड के कोटद्वार में बढ़ता तनाव
सांप्रदायिक नफरत की आग पहाड़ी राज्य उत्तराखंड तक भी पहुंच चुकी है। कोटद्वार में बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों द्वारा एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को अपनी दुकान का नाम बदलने के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। जब स्थानीय निवासी दीपक ने इस दादागिरी का विरोध किया, तो आक्रोशित भीड़ ने उसके जिम पर धावा बोल दिया। दीपक के साथ गाली-गलौज की गई और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थानीय लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इन घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि धर्म और पहचान के नाम पर की जा रही यह हिंसा समाज के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रही है। समय रहते अगर पुलिस और प्रशासन ने इन कट्टरपंथी तत्वों पर नकेल नहीं कसीस तो यह नफरत आने वाले समय में और भी भयावह रूप ले सकती है।
Say go mata ki jai will you say it or not the crowd forced the elderly to chant the slogan watch the video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 12 February: धनु और कुंभ राशि के लिए रोमांस से भरा रहेगा दिन, जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग
Feb 12, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में वेस्टइंडीज का धमाका, इंग्लैंड की हार, अब नेपाल के पास भी है सुपर-8 में पहुंचने का सुनहरा मौका
Feb 11, 2026 | 11:55 PMकांग्रेस अब पहुंचाएगी भाजपा को फायदा! अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से ममता बनर्जी को कितना नुकसान?
Feb 11, 2026 | 11:24 PMबोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा मन
Feb 11, 2026 | 11:16 PM‘गो माता की जय’ बोल, बोलेगा की नहीं… भीड़ ने जबरन मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए नारे, Video देखें
Feb 11, 2026 | 10:52 PMENG vs WI: वानखेड़े में खत्म हुआ रोमांचक मैच, वेस्टइंडीज की टीम ने दिखाया दम, इंग्लैंड को 30 रन से चटाई धूल
Feb 11, 2026 | 10:50 PMस्किन केयर प्रोडक्ट्स पर क्यों खर्च करना? इन 5 नेचुरल जूस से पाएं बेदाग और निखरी रंगत।
Feb 11, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM











