Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डायमंड किंग सावजी धोलकिया एक बार फिर से सुर्खियों में, इस बार दान किया 50 करोड़ का हेलीकॉप्टर

ढोलकिया (Savji Dholakia) काफी समय से सूरत के लोगों को हेलीकॉप्टर गिफ्ट करना चाहते थे।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Feb 04, 2022 | 01:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद, देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Padma Shri) मिलने के बाद हरि कृष्ण हीरा कंपनी के मालिक सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है। सूरत में रहने वाले 59 वर्षीय सावजी ढोलकिया की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) को उनके परिवार ने 50 करोड़ रुपये का एक हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया था। वहीं, ढोलकिया ने सामाजिक कामों के लिए इसे दान करने का फैसला लिया। उन्होंने सूरत में चिकित्सा और अन्य इमरजेंसी के हालात में उपयोग करने के लिए हेलिकॉप्टर दान किया।

ख़बरों के मुताबिक, ढोलकिया (Savji Dholakia) काफी समय से सूरत के लोगों को हेलीकॉप्टर गिफ्ट करना चाहते थे। जब उनके परिवार वालों ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट में हेलीकॉप्टर दिया। तो उन्होंने तुरंत उसे दान करने का फैसला ले लिया। पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार से सम्मानित सावजी ढोलकिया ने कहा कि, मुझे नहीं पता था कि मेरा परिवार मुझे इतना बड़ा सरप्राइज गिफ्ट देने जा रहा है। मैं अपने परिवार से गिफ्ट को ठुकरा नहीं सकता था, इसलिए मैंने दिल से इसे सामाजिक कामों के लिए देने का फैसला किया।

ढोलकिया (Savji Dholakia) ने आगे कहा कि, सूरत गुजरात की आर्थिक राजधानी है। लेकिन, सूरत के पास कोई हेलीकॉप्टर नहीं है। इसलिए मैंने यह फैसला लिया है। इस तरह मैं यह गिफ्ट सूरत के लोगों और सामाजिक कामों के लिए समर्पित कर रहा हूं। 

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में इलेक्ट्रिक बस बनी आग का गोला, चारों तरफ धुआं ही धुआं, देखें रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

‘पावर नहीं तो उठ जाइए…’, भरी मीटिंग में SP से क्यों भिड़ गए अनिल विज ? VIDEO वायरल

बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली और सिंदूर…यूपी में ‘नागिन’ बनकर गायब हुई लड़की, सामने आया हैरतअंगेज ‘कांड’

‘गो माता की जय’ बोल, बोलेगा की नहीं… भीड़ ने जबरन मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए नारे, Video देखें

बता दें कि सावजी ढोलकिया पानी की कमी वाले सौराष्ट्र क्षेत्र में जल संरक्षण और तालाब खोदने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सौराष्ट्र में अमरेली जिले के लाठी तालुका में अपने पैतृक गांव के आसपास 75 से अधिक तालाबों का निर्माण किया है। ये सभी तालाब अकाला, दुधला, लाठी गांव आदि विभिन्न गांवों में बंजर पड़ी सरकारी जमीन पर बनाए गए हैं।

ढोलकिया (Savji Dholakia) नेक कामों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने इससे पहले लॉयल्टी प्रोग्राम के तौर पर अपने कर्मचारियों को 500 कारों, 471 ज्वेलरी सेट और दो बेडरूम वाले 280 फ्लैटों को दिए थे। ढोलकिया की कंपनी में कुल मिलाकर 5,500 कर्मचारी हैं और कंपनी का सालाना टर्नओवर 6000 करोड़ रुपये से अधिक है। 

सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) ने महज 13 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद वह साल 1977 में राज्य की एक सरकारी बस से सूरत आए। तब उनके पास सिर्फ 12.50 रुपये थे। लेकिन, आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। उन्होंने अपनी मेहनत की वजह से आज यह मुकाम हासिल किया है। अब वह हीरा उद्योग और सूरत शहर के भी सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बन गए हैं।

Savji dholakia again in the headlines this time donated 50 crore helicopter as a gift from the family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2022 | 01:58 PM

Topics:  

  • Surat
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.