-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sanjay Bhandari Fugitive Name With Robert Vadra Ed Court Verdict
आर्म्स डीलर भंडारी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, ED को संपत्ति जब्ती का रास्ता साफ
- Written By: सौरभ शर्मा
दिल्ली की अदालत ने हथियार डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में अवैध संपत्ति के आरोप हैं। कोर्ट ने ED की याचिका पर अपना फैसला सुनाया।

आर्म्स डीलर संजय भंडारी (फोटो- सोशल मीडिया)
ब्रिटेन में रह रहे हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ दिल्ली की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर यह फैसला आया है, जिससे अब ईडी उनकी देश-विदेश में मौजूद संपत्तियों को जब्त कर सकेगी। भंडारी पर काले धन, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में अवैध संपत्तियों के गंभीर आरोप हैं।
2016 में आयकर विभाग की कार्रवाई में संजय भंडारी के पास से गोपनीय रक्षा दस्तावेज और विदेशी संपत्तियों के सबूत मिले थे। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। जांच में खुलासा हुआ कि भंडारी का संबंध कई विदेशी हथियार कंपनियों से था, जो भारत में रक्षा सौदे पाने की कोशिश कर रही थीं। साथ ही, उन्होंने लंदन सहित कई देशों में अघोषित संपत्तियां खड़ी कीं।
अदालत में नहीं टिकी भंडारी की दलील, ईडी को मिली बड़ी राहत
सुनवाई के दौरान संजय भंडारी ने दावा किया कि वे लंदन में कानूनी रूप से रह रहे हैं और ब्रिटेन की अदालत ने भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को खारिज कर दिया है। इसलिए उन्हें भारत में ‘भगोड़ा’ नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन दिल्ली की विशेष अदालत ने यह तर्क खारिज कर दिया और ईडी के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायालय ने कहा कि भंडारी भारत की न्यायिक प्रक्रिया से जानबूझकर बच रहे हैं और कानून के तहत उन्हें भगोड़ा घोषित किया जाना उचित है।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में अवैध मजारों और दरगाहों पर कार्रवाई की मांग तेज, योगी यूथ ब्रिगेड ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने पूर्व CM पिनाराई विजयन की बेटी वीना टी को फिर भेजा समन
Coal Smuggling: ED का बड़ा एक्शन, आसनसोल से भ्रष्ट ADPC अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा है नाम, ईडी बढ़ाएगी कार्रवाई की रफ्तार
संजय भंडारी का नाम कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आया है। ईडी का आरोप है कि भंडारी ने रक्षा सौदों में दलाली कर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये कमाए। इस फैसले के बाद अब उनकी भारत और विदेशों में मौजूद चल-अचल संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया तेज होगी।
यह भी पढ़ें: तांत्रिक चाल से युवक को बनाया लड़की, नाम बदला; फिर 18 दिन तक चाकू की नोक पर शोषण
ईडी को अब उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई का रास्ता भी मजबूत मिल गया है। भारत सरकार भविष्य में ब्रिटेन के समक्ष प्रत्यर्पण की अपील फिर से कर सकती है, जिसमें यह कोर्ट आदेश एक मजबूत कानूनी आधार बनेगा।
Sanjay bhandari fugitive name with robert vadra ed court verdict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














