सबरीमाला मंदिर को मिला 39 दिनों में 204 करोड़ का चढ़ावा, जानिए कहा से आये कितने रुपये
- Written By: वैष्णवी वंजारी
File Photo
केरल: सबरीमाला (Sabarimala Temple) में राजस्व संग्रह मंगलवार को 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया और इसी के साथ दो महीने की वार्षिक तीर्थयात्रा का पहला चरण 27 दिसंबर को शुभ ‘मंडला पूजा’ के साथ संपन्न होने वाला है। भगवान अयप्पा मंदिर का प्रबंधन करने वाले शीर्ष मंदिर निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) ने आज कहा कि मंदिर को 25 दिसंबर तक पिछले 39 दिन में 204.30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रशांत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीर्थयात्रियों द्वारा “कनिक्का” के रूप में चढ़ाए गए सिक्कों की गिनती के बाद राजस्व राशि में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि 204.30 करोड़ रुपये के कुल राजस्व में से 63.89 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं द्वारा “कनिक्का” के रूप में चढ़ाए गए तथा 96.32 करोड़ रुपये “अरावना” (मिठाई प्रसाद) की बिक्री से प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को बेचे गए एक और मिठाई प्रसाद “अप्पम” से 12.38 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। मौजूदा वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान पर्वतीय मंदिर में भारी भीड़ देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Sabarimala Temple Darshan 2026: सबरीमाला मंदिर के दर्शन हुए आसान, मिनटों में कैसे बुक करें स्लॉट? जानें सब
मंदिरों के प्रसाद में शराब पर रोक नहीं, सबरीमाला केस में सरकार का बड़ा तर्क; धर्म और परंपरा पर छिड़ी नई बहस
सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
‘महिला अछूत नहीं हो सकती’, माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट जज की दो टूक; सबरीमाला विवाद पर सरकार से तीखी बहस
टीडीबी अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान 25 दिसंबर तक 31,43,163 श्रद्धालुओं ने सबरीमाला में पूजा-अर्चना की। ‘मंडला पूजा’ के बाद, मंदिर बुधवार रात 11 बजे बंद कर दिया जाएगा और 30 दिसंबर को ‘मकरविलक्कु’ अनुष्ठान के लिए फिर से खोला जाएगा। प्रशांत ने कहा कि सबरीमाला मंदिर में 15 जनवरी को ‘मकरविलक्कू’ अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। (एजेंसी)
