रूसी राष्ट्रपति पुतिन और PM मोदी ने फोन पर की बात, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जताई सहमति
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo: Twitter
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को फोन पर बात की तथा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा, ‘‘बातचीत का स्वरूप सार्थक एवं रचनात्मक रहा। नेताओं ने रूस और भारत के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता दोहराई और संपर्क जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।”
PM Narendra Modi had a telephone conversation today with Russian President Vladimir Putin. They reviewed progress in bilateral cooperation and exchanged views on regional and global issues of mutual interest. President Putin informed PM about the recent developments in Russia.… pic.twitter.com/QuPggExGDn — ANI (@ANI) June 30, 2023
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
क्रेमलिन प्रेस सेवा ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को कूटनीति के माध्यम से संघर्ष को सुलझाने से यूक्रेन के स्पष्ट इनकार के बारे में सूचित किया। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन से संबंधित स्थिति पर चर्चा की। रूसी राष्ट्रपति ने विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में वर्तमान स्थिति का आकलन किया, जो संघर्ष को हल करने के लिए राजनीतिक और राजनयिक कदम उठाने से कीव के स्पष्ट इनकार की ओर इशारा करता है।”
उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और जी20 के भीतर अपने देशों के सहयोग पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया, “शंघाई सहयोग संगठन और जी20-जिसकी अध्यक्षता भारत के पास है, के साथ-साथ ब्रिक्स प्रारूप के भीतर सहयोग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।” (एजेंसी)
