- Hindi News »
- India »
- Rohtas Suspected Poisonous Liquor Tragedy 5 Dead In Bihar
बिहार में नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौत! अब रोहतास में 5 लोगों की गई जान; जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: पुलिस का कहना है कि परिवार ने डेड बॉडी जला दी है, अगर किसी भी व्यक्ति का शव बरामद होता तो इस मामले की जांच अच्छे से की जा सकती थी। पुलिस टीम इस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar Hooch Tragedy: बिहार के रोहतास में अलग-अलग गांव के कुल पांच लोगों की एक के बाद एक संदिग्ध मौत होने से इलाके में हड़कंप मचा है। आरोप है कि ये लोग बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटे थे। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई और एक-एक करके सभी ने दम तोड़ दिया।
ये मामला बिक्रमगंज अनुमंडल के मठिया गांव का है। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 लोगों की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है। स्थानीय लोग इन मौतों के पीछे जहरीली शराब, किडनी फेल या कुत्ता काटने जैसी अलग-अलग वजहें बता रहे हैं।
जहरीली शराब से मौत की आशंका
घटना के बाद कुछ लोग जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं। मरने वाले सभी लोगों का दाह संस्कार किया जा चुका है। फिलहाल, रोहतास पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। मीडिया से बातचीत में मृतक के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हम लोगों को तीन मौतों की जानकारी है। प्रशासन क्या कर रहा है? हमारे घर तिलक था, जो मातम में बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी संभालेंगी कमान, BJP की तरफ से ये नेता रखेंगे अपनी बात, देखें लिस्ट
हाफिज सईद का दायां हाथ ढेर…लाहौर में लश्कर आतंकी अमीर हमजा पर अज्ञात हमलावर ने बरसाई गोलियां
तुम सेना उतारो…उन्हें पकड़कर तुमसे करोड़ों वसूलेंगे, मोजतबा के करीबी की अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप को लताड़ा
ईरान की अमेरिका को आखिरी चेतावनी, समुद्री नाकेबंदी बंद करो वरना अंजाम होगा खतरनाक, चीन ने भी कर दिया बड़ा वादा
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि परिवार ने डेड बॉडी जला दी है, अगर किसी भी व्यक्ति का शव बरामद होता तो इस मामले की जांच अच्छे से की जा सकती थी। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम इस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘सत्ता का मोह और पुत्र प्रेम’, मैथिली ठाकुर का लालू परिवार पर बड़ा प्रहार; विधानसभा में सभी हैरान- VIDEO
गांव में पसरा मातम
फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। ये घटना एक बार फिर सामूहिक आयोजनों में सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को उजागर करती है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
इससे पहले भी हो चुकी है मौत
गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों शराबबंदी है। इसके बावजूद भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जहरीली शराब से होने वाली मौते थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ राज्य सरकार का दावा है कि बिहार में पूरी तरह से शराब बंदी है। इसके बावजदू भी जहरीली शराब का उत्पादन और बिक्री किया जा रहा है।
Rohtas suspected poisonous liquor tragedy 5 dead in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EV चार्जिंग स्टेशन खोलकर हर महीने कमाएं 50 हजार से 2 लाख, मिडिल क्लास के लिए कमाई का नया रास्ता
Apr 16, 2026 | 03:49 PMPimpri Chinchwad में नालों पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, मानसून से पहले बड़ी कार्रवाई
Apr 16, 2026 | 03:48 PMपुणे में फिल्मी स्टाइल में ‘एनकाउंटर’ जैसी कार्रवाई: मेट्रो ठेकेदार को कंटेनर से छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
Apr 16, 2026 | 03:45 PMJubin Nautiyal Wedding: गुपचुप शादी कर लाइमलाइट में आए जुबिन नौटियाल, बचपन की दोस्त बनीं मिसेज सिंगर!
Apr 16, 2026 | 03:44 PMUstaad Bhagat Singh Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई उस्ताद भगत सिंह, पवन कल्याण की फिल्म नहीं निकाल पाई बजट
Apr 16, 2026 | 03:33 PMFASTag में गड़बड़ी तो पड़ेगा महंगा, अब तुरंत होगा वेरिफिकेशन, ड्राइवर्स हो जाएं सतर्क
Apr 16, 2026 | 03:16 PMभारत में फोन ज्यादा सुरक्षित? विदेशी महिला ने की तारीफ, लंदन की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे
Apr 16, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM














