Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेठी और रायबरेली सीट जीतने का दावा कर रहे राबर्ट वाड्रा, बोले- मोदीजी जमीनी हकीकत से दूर

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा काफी उत्साहित हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी और रायबरेली के बहुत सारे लोग कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार को चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक बार फिर से रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस पार्टी की चुनाव जीतेगी। अब देखना यह होगा कि यहां जीत किसके नाम होती है।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: May 08, 2024 | 03:23 PM

राबर्ट वाड्रा (फोटो-PTI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता भले ही उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों को जीतने का दावा कर रहे हों, लेकिन अमेठी और रायबरेली (Rae Bareli seat) के बारे में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की अलग राय है। वे दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतने का दावा कर रहे हैं और इसके कारण भी गिना रहे हैं। वहीं बल्कि प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी अमेठी व रायबरेली में जीत को लेकर काफी उत्साहित हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी और रायबरेली के बहुत सारे लोग कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार को चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक बार फिर से रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस पार्टी की चुनाव जीतेगी।

पीटीआई से बातचीत करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा की अच्छी पकड़ है। वह हमेशा लोगों के लिए काम करते रहे हैं। वह स्थानीय लोगों को अच्छी तरीके से जानते हैं। वह स्मृति ईरानी की अपेक्षा इलाके से अधिक कनेक्ट हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “हां, मुझे अमेठी और रायबरेली में बहुत से लोग मिले जो बहुत खुश, उत्साहित और आशान्वित थे कि मैं भाग ले सकता हूं, (चुनाव में) खड़ा हो सकता हूं और उनका प्रतिनिधित्व कर सकता हूं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि राहुल (गांधी) उनमें से हैं, और मैं किशोरी लाल शर्मा के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने हमेशा वहां (अमेठी) काम किया है। वह हर छोटे क्षेत्र को जानते हैं, वह हर व्यक्ति को जानते हैं, वह निश्चित रूप से वह प्रगति ला सकते हैं जो स्मृति ईरानी नहीं कर पाईं।”

इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी के ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जब भी प्रधानमंत्री इस बात को दोहराते हैं, तो उन्हें ऐसा लगता है कि उनको जमीनी हकीकत का पता नहीं है। 400 पार के नारे से लोग अब ईवीएम के बारे में भी सोचने लगते हैं, कि आखिर चुनाव परिणाम के पहले कोई कैसे इस तरह के नंबर बता सकता है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमीनी हकीकत का पता नहीं है। लोग भारतीय जनता पार्टी को एक और मौका नहीं देना चाहते हैं। इतना ही नहीं लोग कंगना रानौत स्मृति ईरानी जैसे बड़बोले नेताओं से निराश हैं, जो अक्सर बकवास किया करते हैं, जिन्हें यह भी नहीं पता कि देश का पहला प्रधानमंत्री कौन था। नेहरू गांधी परिवार के बारे में बुरा-भला बोलकर अपनी राजनीतिक चमकाने वाले लोगों को जनता अबकी बार सबक सिखाएगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “जब भाजपा ‘400 पार’ के बारे में बात करती है, तो हर कोई ईवीएम के बारे में सोचता है। मैं अब उन्हें ऐसा कहते नहीं सुनता, केवल वे लोग जो प्रधानमंत्री जो कहते हैं उसे दोहराना चाहते हैं…वे इसे दोहराएंगे। मैं नहीं कहता सोचिए, प्रधानमंत्री ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जमीनी हकीकत बदल गई है। लोग भाजपा को मौका नहीं देना चाहते हैं, वे कंगना (रनौत) जैसे उम्मीदवारों से बहुत निराश हैं, जो पूरी तरह से बकवास कर रहे हैं ‘पता नहीं पहला प्रधानमंत्री कौन है…नेहरू जी, इंदिरा जी के बारे में अप्रिय होने से…लोग इसे पसंद नहीं करेंगे।”

Robert vadra on amethi and rae bareli seat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2024 | 03:23 PM

Topics:  

  • Amethi Seat
  • BJP
  • Congress
  • Lok Sabha Elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

“नायक नहीं, नालायक है तू”, संजय दत्त ने की RSS की तारीफ तो भड़क गए कांग्रेस नेता

2

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

3

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

4

संपादकीय: बिहार में BJP की राह में जातिवाद बाधक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.