मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, चुनावी ड्यूटी पर बिहार आए असम पुलिस के 30 से अधिक जवान घायल
चुनावी ड्यूटी पर बिहार आए असम पुलिस के 30 से अधिक जवानों से भरी बस की एक ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया।
- Written By: अक्सा अंसारी
सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से बस में सवार में असम पुलिस के 30 से अधिक जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये जवान चुनाव ड्यूटी के लिए बिहार आए हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना सकरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 36 जवान सारण जा रहे थे जहां अलगे सप्ताह मतदान होना है। इससे पहले वे सोमवार को हुए मतदान के लिए समस्तीपुर में तैनात थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर बस, विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर के कारण कई लोग बस से दूर जा गिरे और बस की खिड़की के शीशे भी टूट गए।” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
SIR पूरी तरह सही…वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, EC को नाम जोड़ने और काटने का अधिकार
(एजेंसी)
