राजद-कांग्रेस में ठन गई! अल्लावारु बोले- जनता तय करेगी मुख्यमंत्री तो मनोज झा ने कहा तय कर लिया
Congress vs RJD: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजद और कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर ठन गई है। अल्लावारु ने कहा कि जनता तय करेगी सीएम तो मनोज झा ने कहा तय कर लिया है।
- Written By: Saurabh Pal
मनोज झा, कृष्णा अल्लावारु (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar news: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के एक बयान ने इंडिया ब्लॉक में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल वह तेजस्वी यादव को महागठबंधन के सीएम पद का उम्मीदवार नहीं मानते हैं। इससे पहले मीडिया के सवाल पर राहुल गांधी ने भी चुप्पी साध ली थी, जब बिहार के सीएम पद के महागठबंधन के उम्मीदवार के बारे में उनसे पूछा गया था।
बिहार कांग्रेस प्रभारी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया। कांग्रेस प्रभारी के इस बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार की जनता तय कर चुकी है।
तय कर लिया बिहार का अगला सीएम
दिल्ली में मीडिया से एसआईआर के मुद्दे पर राजद सांसद मनोज झा बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार के लिए सीएम का चेहरा मानने से इंकार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह आपके लिए खबर हो सकती है, बिहार की जनता के लिए नहीं, क्योंकि बिहार की जनता ने तय कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सच में बंदर के हाथ में उस्तरा दे दिया, मेट्रो में फोटोशूट के फैसले को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर वार
BJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
टाइमलाइन के अनुसार होगी घोषणा
कांग्रेस पर सांसद झा ने कहा कि सभी दल अपनी टाइमलाइन के अनुसार ही घोषणा करते हैं। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं भी चाहें तो अपने नाम को पृष्ठभूमि में नहीं ला सकते हैं। दूसरी ओर पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार का है और बिहार की जनता तय करेगी, आप रुककर देखिए, हड़बड़ी में क्यों हैं।
ये भी पढ़ें- राहुल बार-बार तोड़ते हैं सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, बिना जानकारी चले जाते हैं विदेश, CRPF ने लिखा पत्र
30 सितंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार नई मतदाता सूची पर सहमति के बारे में पूछे जाने पर राजद सांसद ने कहा कि सूची अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। 30 तारीख को इसकी घोषणा होगी, उसके बाद कई चरणों से गुज़रना होगा। उसके बाद ही आपको अंतिम जानकारी मिलेगी।चुनाव आयोग के साथ राजद प्रतिनिधिमंडल की बैठक पर राजद सांसद ने कहा कि हमने चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। हमने एसआईआर में हटाए गए नामों, आपत्तियों, उनकी अवधि, डाक मतपत्रों और कई अन्य मुद्दों पर चुनाव आयुक्तों के समक्ष राजद के विचार रखे। हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी चिंताओं और संदर्भों के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाएगा।-एजेंसी इनपुट के साथ
