- Hindi News »
- India »
- Rg Kar Hospital Is Once Again Surrounded By Controversies Uproar Increased After The Death Of A Young Man
विवादों में फिर घिरा RG कर अस्पताल, युवक की मौत के बाद तेज हुआ हंगामा
आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटी दरिंदगी का मामला पूरे देश में चर्चा का केंद्र रहा। इस घटना के बाद गुस्साए डॉक्टर काफी दिनों तक हड़ताल पर रहें। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों ने वापस काम पर आने का फैसला लिया। इसी बीच एक नए मामले ने लोगों का ध्यान आरजी कर की ओर खिंच लाया है। आरजी कर अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टरों पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाया।
- Written By: शानू शर्मा

आरजी कर अस्पताल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटी दरिंदगी का मामला पूरे देश में चर्चा का केंद्र रहा। इस घटना के बाद गुस्साए डॉक्टर काफी दिनों तक हड़ताल पर रहें। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों ने वापस काम पर आने का फैसला लिया। इसी बीच एक नए मामले ने लोगों का ध्यान आरजी कर की ओर खिंच लाया है।
आरजी कर अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टरों पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के कोन्नगर के रहने वाले बिक्रम भट्टाचाजी का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत आरजी कर में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों का कहना है कि उस समय वहां कोई उपलब्ध नहीं था। इलाज में देरी होने के कारण उसकी मौत हो गई।
अस्पताल अधिकारियों ने किया खंडन
वहीं इस मामले में अस्पताल के अधिकारियों ने परिवार वालों के आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि घायल को रात 12.40 बजे आरजी कर अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ट्रॉमा केयर में एडमिट किया गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के दो अंगों में गंभीर चोट आई थी। साथ ही सिर पर चोट के कारण सीटी स्कैन के लिए ले जाया जा रहा था, इस दौरान बिक्रम को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इलाज की तैयारी के दौरान ही बिक्रम की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव
Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका
कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन! मनी लॉन्ड्रिंग और PDS घोटाले में 11 ठिकानों पर रेड, मिला नोटों का ढेर और सोना
यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बोले-गलती करने वालों के साथ BJP का हाथ
अभिषेक बनर्जी ने शेयर किया पोस्ट
घटना को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, “कोन्नगर के एक युवा लड़के ने आज सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। जिसके कारण उसे 3 घंटे तक बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के खून बहता रहा, यह आरजी कर घटना के जवाब में डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का नतीजा है।”
उन्होंने डॉक्टरों के पक्ष को लिखते हुए कहा, “जूनियर डॉक्टरों की मांगें उचित और वैध दोनों हैं, मैं उनसे इस तरह से विरोध करने का आग्रह करता हूं जिससे आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों। रोकथाम योग्य लापरवाही के कारण किसी की मृत्यु की अनुमति देना सज़ा-ए-मर्डर के बराबर है। अगर विरोध जारी रखना है तो इसे रचनात्मक तरीके से सहानुभूति और मानवता के साथ किया जाना चाहिए, यह सुनिश्चित करते हुए कि निष्क्रियता या उपेक्षा के कारण किसी और की जान जोखिम में न पड़े।”
Rg kar hospital is once again surrounded by controversies uproar increased after the death of a young man
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














