Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा समुदाय को ‘रिकार्ड समय’ में आरक्षण प्रदान किया: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार ने मराठा आरक्षण का वादा "रिकॉर्ड समय" में पूरा किया, वहीं विपक्षी गठबंधन ने समुदाय का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया और उसे आरक्षण से वंचित किया।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: May 07, 2024 | 11:46 PM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फोटो: @mieknathshinde)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) पर मंगलवार को यह कहते हुए निशाना साधा कि जहां एक ओर उनकी सरकार ने मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) का वादा “रिकॉर्ड समय” में पूरा किया, वहीं विपक्षी गठबंधन ने समुदाय का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया और उसे आरक्षण से वंचित किया।

शिंदे ने इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) -राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) गठबंधन ने मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए और उनकी सरकार द्वारा लिए गए फैसले में खामियां निकालने के लिए एमवीए की आलोचना की। एमवीए में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “उन्होंने मराठा समुदाय का इस्तेमाल केवल अपने फायदे के लिए किया और उन्हें आरक्षण से वंचित रखा, लेकिन हमारी सरकार ने वह प्रदान किया। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर वादा किया था कि हमारी सरकार मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण देगी।”

सम्बंधित ख़बरें

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

छोटे अस्पतालों पर नियमों का बोझ अन्यायपूर्ण: IMA ने बावनकुले से की मुलाकात, MPCB नियमों पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विशेष बैठकें आहूत कीं, पिछड़ा आयोग का पुनर्गठन किया और एक व्यापक सर्वेक्षण किया, जिससे साबित हुआ कि मराठा समुदाय सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। शिंदे ने विपक्षी एमवीए पर निशाना साधते हुए कहा, “हमने इसे रिकॉर्ड समय में किया। जिन लोगों को यह करना था, उन्होंने वर्षों तक कुछ नहीं किया, लेकिन अब जब हमने आरक्षण दे दिया है, तो वे दावा कर रहे हैं कि यह टिकेगा नहीं।” उन्होंने कहा कि विपक्ष को मराठा समुदाय को आरक्षण देने के सरकार के फैसले का समर्थन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, “मराठा समुदाय को इससे लाभ होना चाहिए। यदि आपको लगता है कि यह नहीं टिकेगा, तो हमें कारण बताएं। फिर मैं आपको बताऊंगा कि यह क्यों बरकरार रहेगा। कई लोग अदालत गए, लेकिन किसी भी अदालत ने कोई रोक नहीं लगाई और आज मराठा आरक्षण लागू है।”

मनोज जरांगे पाटिल के उग्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र विधानसभा ने मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाला एक विधेयक 20 फरवरी को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था। (एजेंसी)

Reservation provided to maratha community in record time chief minister eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2024 | 11:46 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.