Republic Day 26 January 2025 Speech : गणतंत्र दिवस पर ऐसे तैयार करें अपनी स्पीच, अबकी साल खास होगी 26 जनवरी
Republic Day 26 January Speech, Poem, Nibandh in Hindi : यह एक पावन क्षण है, जब हम अपने 75 साल पहले गढ़े गए अपने लोकतंत्र की गौरवमयी मूर्ति का मूल्यांकन कर सकते हैं और अन्य देशों के मुकाबले भारत की प्रगति को बता सकते हैं
- Written By: विजय कुमार तिवारी
गणतंत्र दिवस की तैयारी (डिजाइन फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)
Patriotic Speech Tips and Ideas : गणतंत्र दिवस 2025 अबकी बार खास होने वाला है। इस दिन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के जश्न के 75 साल पूरे होने की खुशी मनायी जाएगी। इसी संविधान के लागू होने के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में मान्यता दी गयी थी। भारत ने पहली बार 26 जनवरी, 1951 को गणतंत्र दिवस मनाया। 2025 में इसी महीने, भारत संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा। इसको लेकर हम अपने स्तर से भी कुछ खास कर सकते हैं। इस दिन स्कूल-कॉलेजों और सरकारी व निजी कार्यालयों में तिरंगा फहराने के साथ साथ जोशीले अंदाज में संबोधन किया जाता है।
आमतौर पर गणतंत्र दिवस का दिल्ली और विभिन्न राज्यों में होने वाली परेड और झांकियों के लिए याद किया जाता है। लोग ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रीय गान गाकर देश के संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा करते हैं। यह एक पावन क्षण है, जब हम अपने 75 साल पहले गढ़े गए अपने लोकतंत्र की गौरवमयी मूर्ति का मूल्यांकन कर सकते हैं और अन्य देशों के मुकाबले भारत की प्रगति को लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
गणतंत्र दिवस (डिजाइन फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Republic Day 2026: बोरिंग Thank You नहीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का दें ये देशभक्ति भरा जवाब
Republic Day 2026: परेड देखने का प्लान है? तो बैग में बिल्कुल न रखें ये चीजें, पढ़ लें जरूरी नियम
Republic Day Speech: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में बोल दें ये 10 जादुई लाइनें, तालियों से गूंज उठेगा मैदान
26 जनवरी के फंक्शन के लिए पहनें ये परफेक्ट डिजाइनर साड़ी डिजाइन, जो दें देशभक्ति और एलिगेंस का टच
लोकतंत्र को तराशने का प्रमुख हथियार हमारा संविधान है, जो एक दिव्य दस्तावेज के रूप में हमें न्याय, समानता और बंधुत्व देने का सार्वजनिक रूप से वादा करता है। हमारा संविधान, वह प्रकाश स्तम्भ है, जो हमें लोकतंत्र के अंधकार से निकालकर स्वतंत्रता के उजाले में लाता है। यह हमारे लिए एक कवच है, जो हर नागरिक को भेदभाव और अन्याय के तीरों से बचाता है। यह हमारे देशवासियों के लिए एक ऐसा सहारा है, जो करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश करता है, चाहे उनका धर्म, जाति या भाषा कोई भी हो। लेकिन सभी को संविधान ने समान अधिकार दिए हैं।
गणतंत्र दिवस जैसा राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र प्रेम की ऊंचाइयों पर ले जाता है। यह दिन हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करके उनके सपने को साकार करने का है, जिन्होंने अंग्रेजों की सदियों की गुलामी से मुक्ति दिलाने में अपने जान की बाजी लगा दी। इसके बाद हमारी आजादी के कई नायकों व प्रबुद्ध लोगों ने कई देशों की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अध्ययन करके सर्वोत्तम विशेषताओं वाले संविधान को हमारे सामने पेश किया, जिसके आधार पर आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य हैं, जहां हर नागरिक को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। यह एक ऐसा देश है जहां न्याय सब के लिए समान है। लाखों करोड़ों बलिदानों के बाद मिली स्वतंत्रता को बचाए रखना अब हमारी जिम्मेदारी है।
गणतंत्र दिवस पर स्पीच तैयार करने में हम इन बातों का ध्यान रख सकते हैं…
- बच्चों व नवयुवकों को भारत की संविधान की यात्रा के बारे में बता कर उन्हें संविधान की जानकारी रोचक अंदाज में दे सकते हैं।
- संविधान हमारे देश को एकीकरण के सूत्र में कैसे बांधता है और किन-किन वजहों से संविधान की रक्षा जरूरी है। इस विषय पर जानकारी दे सकते हैं।
- संविधान के जनक डॉ. बी.आर. अंबेडकर और उनके सपनों के भारत के बारे में विस्तार से चर्चा कर सकते हैं और बता सकते हैं कि आखिर किन वजहों से डॉ. बी.आर. अंबेडकर और संविधान को अलग करके नहीं देखा जा सकता है।
- बच्चों के संविधान के तहत दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए वास्तविक जीवन में इनके बेहतर अभ्यास के लिए प्रेरित करने की जरूरत होगी।
- संविधान बदलने की चर्चा जोरों पर हो रही है। उसके बारे में भी सही-सही जानकारी दी जा सकती है कि हमारे देश में संविधान में कुछ भी संशोधन करने की प्रक्रिया क्या है और संविधान बदलने की बात कहां तक संभव है।
