Rekha Gupta Swearing-in Ceremony: रेखा गुप्ता संग ये 6 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम भी तय
Rekha Gupta Swearing-in Ceremony: दिल्ली के सीएम के चयन में बीजेपी ने महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम का नाम तय करने के साथ ही हाईकमान ने मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, फोटो - एक्स
नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने छह मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आज यानी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के सीएम के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। सभी वर्गों को खुश करने के लिए मंत्रियों का चयन किया गया है। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान ने विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भी नाम तय कर लिए हैं।
दिल्ली के सीएम के चयन में बीजेपी ने महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा है। मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम का नाम तय करने के साथ ही हाईकमान ने मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं, लेकिन अभी इनकी घोषणा नहीं की गई है। आज दिल्ली में रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे।
ये बड़े चेहरे होंगे शामिल
भाजपा के मंत्रिमंडल में कई बड़े चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रवींद्र इंद्रराज और पंकज सिंह के नाम तय हो गए हैं। इनमें से कई नेताओं को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर विचार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल के नाम तय कर लिए हैं, लेकिन मंत्री बनाए जाने वाले लोगों को अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मंत्रिमंडल के गठन में सामाजिक समीकरणों के साथ ही दावेदारों की छवि और संगठन के प्रति उनके समर्पण को भी ध्यान में रखा गया है।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इसमें बाहर से आने वाले कई लोगों को तरजीह नहीं मिलेगी। भाजपा ने 48 विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाई है। ऐसे में पार्टी संगठन से जुड़े ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाने के पक्ष में है, जिसका फायदा दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों में भी पार्टी को मिले।
