प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में दिखे थे रेहान और अवीवा बेग, Video आया सामने

Priyanka Gandhi and Aviva Beg: रेहान और अवीवा बेग का प्रियंका गांधी की वायनाड चुनावी रैली में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों आपस में बात करते दिख रहे है। अवीवा उनकी बहू बनने वाली है।
Rehan and Aviva Baig were seen campaigning for Priyanka Gandhi; video surfaces
प्रियंका गांधी, रेहान और अवीवा बेग।
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Gandhi and Aviva Beg Video: वाड्रा परिवार में जल्द शादी की शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। वैसे यह कपल लाइमलाइट से दूर रहता है। मगर, सगाई की चर्चा के बीच अवीवा बेग और रेहान वाड्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो प्रियंका गांधी की चुनावी रैली का है। इसमें अवीवा और रेहान भी साथ नजर आ रहे हैं। 2024 में वायनाड उपचुनाव के दौरान दोनों ने प्रियंका गांधी की रैली में शिरकत की थी।

वायनाड से उपचुनाव में उम्मीदवार थीं प्रियंका

दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। राहुल ने दोनों सीट पर जीत हासिल की। फिर रायबरेली से सांसद रहने का फैसला करते हुए वायनाड की दावेदारी छोड़ दी थी। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई तो कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार चुना।

रेहान और अवीवा भी चुनाव प्रचार में पहुंचे

प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। ऐसे में प्रियंका वायनाड में रैली को संबोधित करने पहुंची तो उनके बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग भी रैली का हिस्सा बने थे। प्रियंका भाषण दे रही थीं तो रेहान और अवीवा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद थे। वैसे, इस दौरान दोनों ने मीडिया से बातचीत नहीं की थी। दोनों वहां से चुपचाप निकल गए। प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की। उन्हें 6 लाख से अधिक वोट मिले थे।

राजस्थान में सगाई समारोह

अवीवा बेग और रेहान 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। अब यह कपल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहा है। रेहान ने बीते दिन ही अवीवा से सगाई कर ली है। अब राजस्थान के रणथम्भौर में कपल का औपचारिक सगाई समारोह रखा गया है। कुछ महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com