एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो को सरकार ने बताया खतरनाक, बोले- ‘ऐसे प्लेटफॉर्म से निपटने की आवश्यकता’
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटल नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
नई दिल्ली: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। इस पर केंद्र सरकार ने सोमवार (6 नवंबर) को कहा कि वो नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही सरकार ने यह भी बताया कि इसके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटल नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीपफेक वीडियो अधिक खतरनाक है। आईटी नियमों के तहत प्लेटफॉर्म को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।
PM @narendramodi ji's Govt is committed to ensuring Safety and Trust of all DigitalNagriks using Internet Under the IT rules notified in April, 2023 – it is a legal obligation for platforms to ➡️ensure no misinformation is posted by any user AND ➡️ensure that when reported by… https://t.co/IlLlKEOjtd — Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@RajeevRC_X) November 6, 2023
सम्बंधित ख़बरें
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
Rashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला
Ranabaali की कहानी में छिपी है असली इतिहास की झलक, डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने किया खुलासा
रश्मिका के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा का खास तोहफा, ‘राणाबली’ की अनसीन झलक शेयर
क्या करना होगा?
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री ने कहा अप्रैल, 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों के तहत – यह प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक कानूनी दायित्व है।
- सुनिश्चित करें कि किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए।
- उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि जब यूजर या सरकार रिपोर्ट करें तो गलत सूचना को 36 घंटों में हटा दिया जाए।
- प्लेटफॉर्म इसका पालन नहीं करते हैं तो नियम 7 और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति प्लेटफॉर्म के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।
- चंद्रशेखर ने कहा कि डीपफेक गलत सूचना का नया, अधिक खतरनाक और हानिकारक रूप है। ऐसे में प्लेटफॉर्म को इससे निपटने की आवश्यकता है।
रश्मिका ने क्या कहा
डीप फेक वीडियो पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कहा कि मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदाना ने कहा कि महिला और एक्टर होने के नाते परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करती हूं जो कि मेरे स्पोर्ट सिस्टम है, लेकिन मेरे साथ ऐसा स्कूल या कॉलेज में पढ़ने के दौरान होता तो मैं सोच भी नहीं सकती कि इससे कैसे निपटती।
I feel really hurt to share this and have to talk about the deepfake video of me being spread online. Something like this is honestly, extremely scary not only for me, but also for each one of us who today is vulnerable to so much harm because of how technology is being misused.… — Rashmika Mandanna (@iamRashmika) November 6, 2023
क्या है मामला
इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह असल में जारा पटेल का डीपफेक वीडियो है। दरअसल, डीपफेक वीडियो को किसी भी सेलिब्रिटी के शरीर से बदला जा सकता है। फोटो देखने वाले को लगेगा कि फोटो में आप ही हैं, लेकिन असल में वह बॉडी किसी और की होती है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से इतनी आसानी से बनाया जाता है कि कोई समझ ही नहीं पाता कि इसे एडिट किया गया है।
