पश्चिमी दिल्ली में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- Written By: शुभम सोनडवले
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली. पश्चिमी दिल्ली में बृहस्पतिवार को तीन साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिराम ने बताया कि आरोपी (27) उसी इमारत में किराए से रहता है। राष्ट्रीय राजधानी में 30 स्थानों पर तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे टॉफी देने के बहाने बुलाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को अपने घर में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
उन्होंने कहा, “बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया और इस दौरान उसे बच्ची आरोपी के घर में मिली। बच्ची रो रही थी और उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एक अन्य घटना में रविवार को पूर्वी दिल्ली में चार साल की बच्ची से उसके शिक्षक के भाई ने एक ट्यूशन सेंटर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आक्रोशित लोगों ने इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। (एजेंसी)
