आयोध्या राम मंदिर में बालक रूप में विराजमान होंगे रामलला, जनवरी में इस दिन प्रतिमा की होगी प्राण- प्रतिष्ठा

hindu temple
File Photo
Published on: 
Updated on: 

आयोध्या: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण कार्य साल के आखिरी महीने में पूरी हो जाएगी। साल 2024 के पहले महीने में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण- प्रतिष्ठा की जाएगी। 

15 से 24 जनवरी 2024 के बीच होगी प्राण- प्रतिष्ठा
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने कहा कि कि गर्भ गृह में भगवान की जिस प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, वह बालक रूप में होगी। सभी निर्माण कार्य अक्तूबर तक व अन्य सब कार्य दिसंबर माह में पूरे कर लिए जाएँगे। 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच जो भी तिथि उत्तम होगी, उस दिन भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी जाएगी।

पूरे परिवार के साथ विराजेंगे राम लला
चंपत राय ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर प्रभु श्रीराम पूरे परिवार के साथ विराजेंगे। अभी तक की योजना में सेकंड फ्लोर में किसी भी प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जाएगा। वह केवल मंदिर को ऊंचाई देने के लिए बनाया जाएगा।