- Hindi News »
- India »
- Ramlala Idol Name In Ram Mandir Will Be Balak Ram
रामलला की नई मूर्ति का हुआ नामकरण, ‘बालक राम’ के रूप में पूजे जाएंगे भगवान
- Written By: दीपिका पाल

बालक राम होगा रामलला का नाम (डिजाइन फोटो)
अयोध्या: राम लला की नगरी में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratistha) के बाद भगवान राम लला का निवास हो गया है वहीं पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में राम भक्तों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है रामलला की मूर्ति को को ‘बालक राम’ (Balak Ram) के नाम से जाना जाएगा। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
जानिए क्यों रखा नाम ‘बालक राम’
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़े एक पुजारी अरुण दीक्षित ने भगवान राम लला की मूर्ति का नाम ‘बालक राम’ रखने की खास वजह बताई। कहा, ” राम मंदिर में स्थापित राम लला की मूर्ति बालक स्वरूप में हैं जो बच्चे की तरह दिखती हैं, जिनकी उम्र 5 साल है। इस वजह से नाम रखा गया है।” बता दें, राम लला की मूर्ति काफी मनमोहक नजर आ रही है जिसे देखते ही खास अनुभूति होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
केरल चुनाव: PM Modi का बड़ा ऐलान, 2029 चुनाव से मिलेगा महिलाओं को 33% आरक्षण; विपक्ष पर साधा निशाना
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
सोने से तैयार किए राम लला के वस्त्र
राम लला की मूर्ति के अलावा उनके अंगवस्त्रम को लेकर कहानी है। जिसे लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया, भगवान राम लला के आभूषण अध्यात्म रामायण, वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस और अलवंदर स्तोत्रम जैसे ग्रंथों के गहन शोध और अध्ययन के बाद तैयार किए गए। राम लला के अंगवस्त्रम की बात की जाए तो, रामलला ने बनारसी वस्त्र धारण किए हैं जिसमें एक पीली धोती और एक लाल ‘अंगवस्त्रम’ है. ‘अंगवस्त्रम’ को शुद्ध सोने की ‘जरी’ और धागों से तैयार किया गया हैं, जिसमें शुभ वैष्णव प्रतीक ‘शंख’, ‘पद्म’, ‘चक्र’ और ‘मयूर’ शामिल हैं।
मूर्ति बनाने के लिए उड़ी नींद
मैसुर के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने राम लला की मूर्ति को मनमोहक रूप दिया हैं जिनकी प्रशंसा देशभर में हो रही हैं। मूर्तिकार ने इस मूर्ति को बनाने के लिए तीन अरब साल पुरानी चट्टान का इस्तेमाल किया हैं। जिसमें नीले रंग की कृष्णा शिल (काली शिस्ट) की खुदाई मैसूर के एचडी कोटे तालुका में जयापुरा होबली में गुज्जेगौदानपुरा से की गई थी। मूर्ति बनाने के अवसर को पाकर मूर्तिकार योगीराज की रातों की नींद उड़ गई थी वे मूर्ति बनाने को लेकर काफी उत्साहित थे।
Ramlala idol name in ram mandir will be balak ram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












