Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राममनोहर लोहिया ने जब दी थी पंडित नेहरू को चुनौती, कांग्रेस पर हमला करने का वो ऐतिहासिक भाषण

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 13, 2024 | 03:24 PM

राम मनोहर लोहिया-नेहरु

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली, नवभारत नॉलेज डेस्क. समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) 1962 के लोकसभा चुनाव () में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़े और हार गए लेकिन अगले वर्ष उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से उपचुनाव जीतकर लोकसभा में आए। लोकसभा में उनका पहला भाषण ऐतिहासिक माना जाता है।  

समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया 1962 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़े और हार गए लेकिन अगले वर्ष उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से उपचुनाव जीतकर लोकसभा में आए। लोकसभा में उनका पहला भाषण ऐतिहासिक माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

हर साल 10 लाख मौतें…कब तक आंख मूंदे रहेंगे मोदी? वर्ल्ड बैंक ने उजागर किया स्याह सच तो टूट पड़ी कांग्रेस

स्टालिन के आगे राहुल ने टेके घुटने? DMK के लिए अपनों को दी नसीहत, तमिलनाडु में क्या है कांग्रेस की मजबूरी?

मनपा चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार, रणनीति बिना लड़ी कांग्रेस; संगठन की कमजोरी उजागर

BMC हार के बाद मुंबई कांग्रेस में घमासान, जगताप ने मांगा वर्षा गायकवाड़ का इस्तीफा

राम मनोहर लोहिया

ऐतिहासिक भाषण की आज भी चर्चा 

एक ऐसा भाषण जिसने न सिर्फ पंडित नेहरू को चुनौती दी बल्कि उस समय भारत में मौजूद जमीनी हकीकत को भी सामने लाया।  इस भाषण को तीन आना बनाम पंद्रह आना के रूप में देखा जाता है।  21 अगस्त, 1963 को लोकसभा में अपने भाषण में लोहिया ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। 

PM पर रोजाना 25 हजार रुपये खर्च

उन्होंने कहा, ‘सरकार ने अनाज उत्पादन की बात कही लेकिन कितना यह नहीं बताया।  देश की 60 फीसदी आबादी यानी 27 करोड़ लोग हर दिन 3 आना प्रतिदिन पर जीवन यापन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के कुत्ते पर हर दिन 3 रुपये खर्च हो रहा है।  मजदूर, शिक्षक कितना कमाता है। खुद प्रधानमंत्री पर रोजाना 25 हजार रुपये खर्च होता है। ‘

पंडित जवाहलाल नेहरु (फाइल फोटो )

नेहरू को चुनौती 

लोहिया ने खुद आंकड़े देकर बताया कि बढ़ती आबादी के हिसाब से कितना उत्पादन होना चाहिए।  प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने लोहिया की कही इन बातों का विरोध किया और कहा कि योजना आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 70 फीसदी लोग 15 आना रोजाना कमा रहे हैं।  इस पर लोहिया ने कहा कि 3 आना बनाम 15 आना छोड़िए 25 हजार में तो लाखों आने होते हैं।  हर रोज कितना खर्च होता है इसको लेकर लोहिया पूरी तैयारी के साथ बोल रहे थे।  उन्होंने पंडित नेहरू को अपने दावों को झूठा साबित करने की चुनौती दी। 

Ram manohar lohia historic speech challenging pandit nehru

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2024 | 03:24 PM

Topics:  

  • Congress
  • Jawaharlal Nehru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.