पाकिस्तान में भगवान राम के कुल कितने मंदिर हैं (Ram Temple in Pakistan)
पाकिस्तान में यूं तो भगवान राम के कई मंदिर हैं, दरअसल बंटवारे के बाद पाकिस्तान में मौजूद हिंदू मंदिरों की अनदेखी की गई। ऐसे में आज की तारीख में पाकिस्तान में राम मंदिर की संख्या काफी कम हो गई है। जब बंटवारा हुआ था तो बड़ी संख्या में वहां न सिर्फ हिंदुओं के मंदिर थे बल्कि भगवान राम के मंदिरों की संख्या भी काफी अधिक थी। पाकिस्तान में इस समय भगवान राम के करीब दर्जन भर मंदिर हैं। जिनमे से 6 के करीब में अब भी पूजा अर्चना होती है।