Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार थे हम…ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताई सीजफायर का सच्चाई

Rajnath Singh on Operation Sindoor: राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार था। ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी मर्जी से और अपनी शर्तों पर बंद किया था।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 30, 2026 | 12:10 PM

भारतीय रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajnath Singh in National Security Summit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को साफ और कड़े शब्दों में संदेश दिया है कि भारत किसी भी आतंकी गतिविधि को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लगभग एक साल पूरा हो चुका है और यह अभियान नए वैश्विक व्यवस्था में भारत की बदलती नीति का प्रतीक बनकर उभरा है।

राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि अब भारत वह देश नहीं रहा जो आतंकी हमलों के बाद केवल कूटनीतिक बयान जारी करे। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह स्पष्ट संकेत दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के मामलों में निर्णायक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बना पाक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज जहां भारत विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है और पूरी दुनिया में  सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना चुका है, वहीं पाकिस्तान ‘दूसरे आईटी’ यानी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बन गया है।

सम्बंधित ख़बरें

गलत मैप जारी कर फंसी नेपाल एयरलाइंस, कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, विरोध बढ़ने के बाद डिलीट की पोस्ट

भारत के जहाजों पर होर्मुज में रोक…जंग का चाबहार पर असर, ईरान के दूत ने खोले राज, बताया जंग कब होगी खत्म

दिल्ली-NCR में जल्द बदलेगा मौसम! बारिश और 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों के लिए भी अलर्ट

ब्रह्मोस को टक्कर! पाकिस्तान ने टेस्ट किया फतेह-II मिसाइल, 2.5 मैक की स्पीड…400KM रेंज, जानें और क्या है खास

लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार था भारत: राजनाथ सिंह

राजनाथ ने बताया कि इस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान केवल उन तत्वों को निशाना बनाया गया जिन्होंने भारत पर हमला किया था। जबकि पाकिस्तान ने भारत के आम नागरिक इलाकों पर हमले करने की नापाक हरकत की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान को रोकना भारत की रणनीतिक पसंद थी, न कि किसी कमजोरी का परिणाम। जरूरत पड़ने पर भारत लंबी लड़ाई के लिए भी पूरी तरह तैयार था।

मैं यहां फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूँ, कि हमने वह operation इसलिए बंद नहीं किया, कि हमारी क्षमता कम हो गई थी। हमने उसे अपनी मर्जी से, अपनी शर्तों पर रोका। अगर जरूरत पड़ती, तो हम लंबी लड़ाई के लिए भी पूरी तरह से तैयार थे। हमारी surge capacity, यानी अचानक जरूरत के समय, क्षमता… — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) April 30, 2026

रक्षा मंत्री ने मैं यहां फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं, कि हमने वह ऑपरेशन इसलिए बंद नहीं किया, कि हमारी क्षमता कम हो गई थी। हमने उसे अपनी मर्जी से, अपनी शर्तों पर रोका। अगर जरूरत पड़ती, तो हम लंबी लड़ाई के लिए भी पूरी तरह से तैयार थे। हमारी सर्ज क्षमता, यानी अचानक जरूरत के समय, क्षमता विस्तार करने की ताकत भी, हमारे पास मौजूद थी, बल्कि अभी भी है और पहले से और अधिक दुरुस्त है।

भारत को मिली थी परमाणु हमले की धमकी

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को परमाणु हमले तक की धमकियां मिली थीं, लेकिन देश ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया और अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार कदम उठाए। रक्षा मंत्री ने आगे कि भारत अब आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले देशों के बीच कोई अंतर नहीं करेगा इशारा साफ तौर पर पाकिस्तान की ओर था।

हमने हमेशा देखा है कि पाकिस्तान जैसे देश लगातार आतंकवाद को समर्थन देते आए हैं। यही कारण है कि भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही समय आज़ाद हुए लेकिन आज भारत को पूरी दुनिया में जहाँ IT यानि Information Technology के लिए जाना जाता है, वहीं पाकिस्तान दूसरे IT यानि International… — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) April 30, 2026

यह भी पढ़ें- भारत के जहाजों पर होर्मुज में रोक…जंग का चाबहार पर असर, ईरान के दूत ने खोले राज, बताया जंग कब होगी खत्म

ऑपरेशन सिंदूर से भारत को मिला फायदा

राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद दुनिया में भारत के स्वदेशी हथियारों के प्रति सकारात्मक रुझान बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात लगभग 39,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 62.66 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

Rajnath singh says india ready long war pakistan operation sindoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2026 | 12:08 PM

Topics:  

  • India
  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan
  • Rajnath Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.